Jaipur: सोने के बिस्कुट और करोड़ों कैश के मामले में ED ने DOIT के निदेशक को दिया नोटिस

Jai Kishan

16 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 16 2023 2:07 PM)

ED gave notice to the director of DOIT in jaipur: जयपुर (jaipur news) में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DOIT) के निदेशक को नोटिस दिया है. ये नोटिस DOIT के तहखाने में कथित रूप से मिले सोने के बिस्किट और करोड़ों के कैश को लेकर दिया गया है. इसी साल मई में […]

Rajasthan: सोने के बिस्कुट और करोड़ों कैश के मामले में ED ने DOIT के निदेशक को दिया नोटिस
Rajasthan: सोने के बिस्कुट और करोड़ों कैश के मामले में ED ने DOIT के निदेशक को दिया नोटिस
Google CTA

ED gave notice to the director of DOIT in jaipur: जयपुर (jaipur news) में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DOIT) के निदेशक को नोटिस दिया है. ये नोटिस DOIT के तहखाने में कथित रूप से मिले सोने के बिस्किट और करोड़ों के कैश को लेकर दिया गया है.

Read more!

इसी साल मई में योजना भवन के बेसमेंट में बंद एक आलमारी से कथित रूप से 2.31 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश और एक किलो सोना बरामद हुआ था. बरामद गोल्ड बिस्किट के रूप में था. अलमारी में रखे ट्रॉली बैग में नकदी और सोना रखा हुआ था. इसमें 2,000 रुपये और 500 रुपये के नोट थे. मामले में डीओआईटी के संयुक्त निदेशक वेद प्रकाश यादव को एसीबी ने 9 अगस्त को गिरफ्तार किया था.

राज्य सरकार के सूत्रों के मुताबिक शुरूआत में ईडी एसीएस डीओआईटी-फाइनेंस आईएएस अखिल अरोड़ा के कार्यालय में भी नोटिस देने गई थी. फिालहाल नोटिस डीओआईटी के आयुक्त एवं विशेष सचिव इंद्रजीत सिंह के कार्यालय में भेजा गया है.

यह भी पढ़ें: योजना भवन में मिला 2.31 करोड़ कैश, मंत्री शेखावत बोले- CM साहब जवाब दीजिए

मामले में 7 लोग हिरासत में लिए गए थे

गौरतलब है कि 19 मई को जयपुर में सचिवालय के पास योजना भवन के बेसमेंट में भारी मात्रा में कैश और गोल्ड मिलने के बाद हडकंप मच गया. आनन-फानन में देर रात सीएस द्वारा पीसी कर इस मामले का खुलासा किया गया. योजना भवन के DOIT में 2 करोड़ 31 लाख रुपए कैश और 1 किलो गोल्ड मिलने की जानकारी का पीसी में खुलासा किया गया. इस मामले में पुलिस ने 7 लोगों को हिरासत में लिया था.

अलमारी की चाबी नहीं मिली तो लॉक तोड़ा

देर रात सीएस ऊषा शर्मा, डीजीपी उमेश मिश्रा और जयपुर पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने इस घटना की पीसी कर जानकारी दी थी. पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने पीसी कर बताया कि DOIT के फाइलों का डिटिजलीकरण काम चल रहा था. दफ्तर में दो अलमारी की चाबी नहीं मिलने पर उनके लॉक को तोड़ा गया था. इसी दौरान सूटकेस मिला. उसी में यह नगदी और गोल्ड मिला. इसके बाद कर्मचारियों ने इसकी सूचना अशोक नगर थाने में दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे कैश और गोल्ड को सीज किया गया.

यहां पढ़ें पूरा मामला

Jaipur: योजना भवन में बंद पड़ी अलमारी में मिले 2.31 करोड़ और 1 किलो सोना, सचिवालय में मचा हडकंप