जयपुर: बीच बाजार में लोगों ने युवक की डंडे-रॉड से पीटकर की हत्या, छोटी सी बात पर हुआ विवाद

राजस्थान तक

30 Sep 2023 (अपडेटेड: Sep 30 2023 10:43 AM)

People beat a young man to death in Jaipur: जयपुर (jaipur news) में एक छोटी सी बात पर 18 साल के युवक को लोगों ने डंडे-सरिए से पीटकर दर्दनाक हत्या (murder) कर दी. हत्या होने के बाद देर रात माहौल तनावपूर्ण होने लगा. लोगों ने रामगंज बाजार में शनिवार सुबह करीब 10 बजे जाम लगा […]

People beat a young man to death in Jaipur: बीच बाजार में लोगों ने युवक को डंडे-रॉड से पीटकर की हत्या (सीसीटीवी फुटेज)
People beat a young man to death in Jaipur: बीच बाजार में लोगों ने युवक को डंडे-रॉड से पीटकर की हत्या (सीसीटीवी फुटेज)
Google CTA

People beat a young man to death in Jaipur: जयपुर (jaipur news) में एक छोटी सी बात पर 18 साल के युवक को लोगों ने डंडे-सरिए से पीटकर दर्दनाक हत्या (murder) कर दी. हत्या होने के बाद देर रात माहौल तनावपूर्ण होने लगा. लोगों ने रामगंज बाजार में शनिवार सुबह करीब 10 बजे जाम लगा दिया. इधर पुलिस (jaipur police) ने तत्परता दिखाते हुए करीब 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने काफी समझाइश कर जाम खुलवा दिया. फिलहाल हालात नियंत्रण में है. सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री गहलोत ने मृतक के परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा, एक डेयरी बूथ और एक परिजन को संविदा पर नौकरी देने का फैसला किया है.

Read more!

शुक्रवार रात करीब पौने 11 बजे दो बाइक में टक्कर के बाद ये सब हुआ. हालांकि मृतक की बाइक टकराई नहीं थी बल्कि टकराए बाइक सवारों की मदद के लिए वो रुका था.

ये है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक ये घटना चारदीवारी के भीतर गंगापोल के रावलजी का बाजार में हुआ है. रामगंज का रहने वाला इकबाल (18 वर्ष) जयसिंहपुरा खोर की तरफ से अपने भाई के साथ बाइक पर आ रहा था. वो दोनों अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान दो बाइक आपस में टकरा गईं. दोनों बाइक सवार गिरे हुए थे. ये सब इकबाल ने देखा और और बाइक रोकर एक सवार को उठाया और दूसरे को चांटा मार दिया. हालांकि मामले में दोनों बाइक सवारों के बीच समझौता हो गया और वो वहां से चले गए.

गाली-गलौच से बढ़ा विवाद

ये सब शोर-शराबा सुनकर कॉलोनी के कुछ लोग आए. उसमें एक बुजुर्ग से इकबाल ने गाली-गलौच कर दी. इसके बाद मामला गरमा गया और लाठी-सरिए से इकबाल को लोगों ने पीट दिया जिससे उसकी हालत नाजुक हो गई. इस दौरान माहौल बिगड़ता देख उसका इकबाल का भाई मौके से फरार हो गया.

इलाज के दौरान हुई मौत

इधर मौके पर पुलिस पहुंची और तुरंत इकबाल को एसएमएस हॉस्पिटल पहुंचाया. यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मौत की सूचना मिलते ही रामगंज इलाके से काफी लोग एसएमएस हॉस्पिटल पहुंचे और हंगामा करने लगे. इधर माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने मुस्तैदी दिखाई और करीब 1 दर्जन लोगों को राउंडअप कर लिया. फिलहाल पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक उन उन लोगों पर भी नजर रखा जा रहा है जो इस घटना को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रहे थे.

यह भी पढ़ें:

भरतपुर: आखिर एक मां ने क्यों की अपने ही मासूम बेटे की हत्या, सामने आई चौंकाने वाली बात