जापानी युवती को घेरा, हाथ पकड़कर की Kiss करने की कोशिश, जयपुर में जलमहल पर टूरिस्ट के साथ छेड़छेड़ का मामला आया सामने

जयपुर के जयगढ़ किले के पास पांच युवकों ने एक जापानी महिला पर्यटक के साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी की, जिसके बाद महिला के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश कर रही है और आमेर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है.

जयपुर वायरल न्यूज
जयपुर वायरल न्यूज

विशाल शर्मा

follow google news

राजस्थान की राजधानी और गुलाबी शहर जयपुर, जो अपनी शाही मेहमाननवाजी और 'अतिथि देवो भव:' की परंपरा के लिए दुनिया भर में मशहूर है, एक बार फिर शर्मसार हुआ है. आमेर स्थित जयगढ़ किले की पहाड़ियों पर घूमने आई एक जापानी महिला पर्यटक के साथ पांच युवकों द्वारा छेड़छाड़ और बदसलूकी का गंभीर मामला सामने आया है. इस घटना ने विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा पर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.

Read more!

सुनसान पहाड़ी रास्ते पर घेरा

जानकारी के मुताबिक, जापान से राजस्थान घूमने आई महिला सुबह करीब 8:55 बजे जयगढ़ महल के पास स्थित गणेश मंदिर की ओर जा रही थी. इसी दौरान सुनसान पहाड़ी रास्ते पर पांच अज्ञात युवकों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया. महिला का आरोप है कि युवकों ने उसका हाथ पकड़ा और उसके साथ अश्लील हरकतें (किस करने की कोशिश) शुरू कर दीं.

विदेशी महिला ने घबराने के बजाय हिम्मत दिखाई और जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया. महिला की आवाज सुनकर पास ही तैनात सुरक्षाकर्मी सतर्क हो गए. सुरक्षाकर्मियों को अपनी ओर आता देख पांचों आरोपी मौके से फरार हो गए.

सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध, पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही आमेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को इलाके के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसमें पांच संदिग्ध युवक पहाड़ी से नीचे उतरते हुए दिखाई दे रहे हैं. आमेर थाना एसएचओ (SHO) गौतम डोटासरा के अनुसार, पुलिस इन फुटेज के आधार पर स्थानीय बदमाशों और संदिग्ध गाइडों का रिकॉर्ड खंगाल रही है. पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

राजस्थान की पर्यटन छवि पर गहराता दाग

जयपुर में विदेशी महिलाओं के साथ बदसलूकी की यह कोई पहली घटना नहीं है.

  • 9 दिन पहले: जलमहल पर एक विदेशी महिला के साथ सेल्फी के बहाने बदसलूकी का वीडियो सामने आया था.
  • कुछ महीने पहले: बीकानेर में एक विदेशी महिला के साथ रेप की खौफनाक वारदात हुई थी.
  • ऑटो वाला वायरल वीडियो: जयपुर में ही एक ऑटो वाले ने विदेशी महिला को गालियां सिखाईं और उसका वीडियो वायरल किया था.

लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से राजस्थान के पर्यटन उद्योग और राज्य की छवि पर बुरा असर पड़ रहा है. सवाल यह है कि सबसे ज्यादा राजस्व देने वाले पर्यटन क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए जा रहे हैं?

 

    follow google news