जयपुर: शादीशुदा बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन में रह रही थी महिला, अचानक रात को फ्लैट के अंदर हुआ ऐसा कुछ, आसपास मचा हड़कंप

विशाल शर्मा

• 10:57 AM • 21 Oct 2026

जयपुर में 35 साल की महिला का शव फ्लैट में खून से लथपथ मिला. महिला शादीशुदा युवराज के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. पुलिस के मुताबिक, रविवार रात दोनों के बीच विवाद हुआ था. हत्या की आशंका के बीच युवराज फरार है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सबूतों के आधार पर जांच कर रही है.

jaipur
jaipur
Google CTA

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक फ्लैट के अंदर 35 साल की महिला का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई. महिला युवराज नाम के शख्स के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. युवराज शादीशुदा है और अपनी पत्नी से अलग रह रहा था. महिला की मौत के बाद से वह फरार है. पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या की गई है.

Read more!

सोमवार सुबह फ्लैट में मिला महिला का शव

मामला सोमवार सुबह सामने आया. पड़ोसियों ने फ्लैट के कमरे में महिला का शव पड़ा देखा. महिला खून से लथपथ थी. यह देखकर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पत्रकार कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने फ्लैट का जायजा लिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए, ताकि महिला की मौत की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके.

रविवार रात महिला और युवराज के बीच हुआ था विवाद

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि रविवार रात महिला और युवराज के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. आशंका है कि इसी दौरान महिला पर किसी भारी वस्तु से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई. हालांकि, दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था और महिला की मौत कैसे हुई, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

शादीशुदा था युवराज, पत्नी से अलग रह रहा था

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, महिला युवराज के साथ फ्लैट में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. युवराज शादीशुदा है और अपनी पत्नी से अलग रहता था. पुलिस को शक है कि महिला की मौत के बाद वह फ्लैट छोड़कर फरार हो गया.

पत्रकार कॉलोनी थाना प्रभारी कविता यादव के मुताबिक, स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी. फ्लैट के अंदर महिला का शव मिला. शुरुआती जांच में हत्या की आशंका सामने आई है. पुलिस अब युवराज की तलाश कर रही है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, पुलिस जुटा रही सबूत

पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया था. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है.

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रविवार रात फ्लैट में क्या हुआ था और महिला की मौत की असल वजह क्या है. फिलहाल, युवराज की गिरफ्तारी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले सबूतों के बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा.