जयपुर में नशे में धुत युवती ने उतारे कपड़े और कैब ड्राइवर के साथ की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल

विशाल शर्मा

• 05:04 PM • 23 Jun 2026

Jaipur viral video: जयपुर के मालवीय नगर में गौरव टावर के सामने हिमाचल की एक युवती ने नशे में जमकर हंगामा किया. कैब का शीशा तोड़ने और ड्राइवर से मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जवाहर सर्किल थाना पुलिस जांच में जुटी है.

NewsTak
कैब ड्राइवर ने थाने में युवती के खिलाफ दी शिकायत.
Google CTA

राजस्थान की राजधानी जयपुर के पॉश इलाके मालवीय नगर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती ने बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया. आरोप है कि नशे की हालत में युवती ने न सिर्फ एक कैब का शीशा तोड़ दिया, बल्कि कैब ड्राइवर के साथ मारपीट और गाली-गलौज भी की. गौरव टावर के सामने हुए इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. 

Read more!

दोस्तों के साथ जयपुर घूमने आई थी युवती 

मिली जानकारी के अनुसार, हंगामा करने वाली युवती हिमाचल प्रदेश की रहने वाली है और अपने दोस्तों के साथ जयपुर घूमने आई थी. पुलिस के मुताबिक, 9 जून की सुबह वह कैब से घूमने के लिए निकली थी, लेकिन जैसे ही कैब मालवीय नगर के गौरव टावर के सामने पहुंची, तो अचानक किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. 

कार का शीशा तोड़ा, ड्राइवर की फाड़ी शर्ट 

बताया जा रहा है कि युवती ने कैब से उतरते ही गुस्से में कार की पिछली खिड़की का शीशा तोड़ दिया. जब कैब ड्राइवर ने इसका विरोध किया, तो युवती उससे उलझ गई. आरोप है कि उसने ड्राइवर के साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और उसकी शर्ट तक फाड़ दी. हालात को बिगड़ता देख कैब ड्राइवर अपनी जान छुड़ाकर वहां से निकल गया, लेकिन युवती का हंगामा यहीं नहीं थमा.

पत्थर लेकर लोगों को मारने दौड़ी 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ड्राइवर के जाने के बाद भी युवती सड़क पर काफी देर तक चिल्लाती और हंगामा करती रही. जब वहां मौजूद कुछ स्थानीय लोगों और राहगीरों ने उसे शांत कराने या रोकने की कोशिश की, तो वह हाथ में पत्थर लेकर उन्हें मारने के लिए दौड़ पड़ी. मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरे हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सामने आया है.

पुलिस कर रही है मामले की जांच 

घटना की सूचना मिलते ही जवाहर सर्किल थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. युवती काफी देर तक पुलिस से उलझती रही. युवती को हिरासत में लेकर अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस के अनुसार, युवती ने बाद में बयान दिया कि उसके साथ कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है, साथ ही उसने अपना मेडिकल टेस्ट कराने से भी साफ इनकार कर दिया.  फिलहाल पुलिस कैब ड्राइवर की शिकायत और सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर मामले की गहनता से जांच कर रही है कि आखिर इस हंगामे की मुख्य वजह क्या थी. 

जैसलमेर पोर्न कांड : 25 लाख का पैकेज फिर भी पोर्न वीडियो क्यों बनाने लगी इंजीनियर? पता चली असली वजह