जयपुर की मेयर डॉ सौम्या गुर्जर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड! लगातार 1500 मिनट तक किया योग

विशाल शर्मा

• 11:42 AM • 17 Jun 2024

ग्रेटर नगर निगम की महापौर ने लगातार 1500 मिनट योग करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है.

NewsTak
Google CTA

Jaipur Mayor Dr. Soumya Gurjar made a world record: 21 जून को पूरी दुनिया योग दिवस (International Yoga Day) मनाने जा रही है. इससे पहले जयपुर की मेयर डॉ सौम्या गुर्जर (Mayor Saumya Gurjar) ने अनूठा कीर्तिमान रचा है. ग्रेटर नगर निगम जयपुर की महापौर ने लगातार 1500 मिनट योग करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है.

Read more!

मेयर सौम्या गुर्जर ने रविवार सुबह 7 बजे विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ हैरतअंगेज योग का प्रदर्शन शुरू किया. उनका यह योग प्रदर्शन सोमवार सुबह 7 बजे तक चला. इस दौरान अलग अलग ग्रुप में हर उम्र के लोगों ने मेयर सौम्या गुर्जर के साथ योग करके खुद को स्वस्थ रखने और जयपुर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया.

1500 मिनट तक लगातार किया योग

गुलाबीनगरी जयपुर के इंद्रलोक सभागार में योग के आसन से जुड़े 500 से अधिक योग करवाए गए, जिसमें मेयर के साथ करीब 80 ग्रुप्स के बच्चों, महिलाओं और पुरुष ने भाग लिया. इस दौरान मेयर ने 1500 मिनट तक लगातार योग करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया.

योग ही हमारा संस्कार है: मेयर सौम्या गुर्जर

ग्रेटर नगर निगम की महापौर सौम्या गुर्जर ने कहा कि योग ही हमारा ज्ञान, संस्कार और संस्कृति है. जिसे पूरे विश्व ने अंगीकार किया है. उन्होंने आगे बताया कि योग की ही ताकत है कि आज भारत विकसित भारत बनने जा रहा है और महिलाओं को बढ़ावा मिल रहा है. अब जयपुर वासियों की मदद से एक ओर कीर्तिमान बन रहा है. मेयर सौम्या गुर्जर ने कहा कि योग का काम ही जोड़ना होता है और योग अनुशासन का नाम है. ऐसे में अनुशासित शहरवासी अपने शहर की स्वच्छता का ध्यान रखते हैं. जब शहर वासियों का स्वास्थ्य अच्छा होगा तो वो अपने शहर को स्वच्छ भी रखेंगे.