जयपुर में बदले जा सकते हैं जगहों के नाम! क्या MI रोड का नाम बदलकर भगवान गोविंददेव मार्ग होगा?

राजस्थान तक

• 03:21 PM • 31 Jul 2024

Names of places may changed in Jaipur: राजस्थान की राजधानी जयपुर में जल्द ही कई जगहों के नाम बदले जा सकते हैं.

NewsTak
Google CTA

Names of places may changed in Jaipur : राजस्थान की राजधानी जयपुर में जल्द पुराने भवनों, इमारतों और सड़कों का नाम बदला जा सकता है. इसके लिए सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा (MLA Gopal Sharma) ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) से मांग की है. उन्होंने जयपुर के एमआई रोड (MI Road) का नाम बदलकर भगवान गोविंद देव मार्ग (Bhagwan Govind Dev Marg) करने की मांग की है. 

Read more!

सिविल लाइंस विधायक (Civil Lines MLA) गोपाल शर्मा ने जयपुर एयरपोर्ट का नाम को भी बदलने की मांग की है. उन्होंने इसका नाम राजस्थान के 3 बार मुख्यमंत्री और उपराष्ट्रपति रह चुके भैरोसिंह शेखावत के नाम पर रखने की मांग की है.

इन इमारतों और मार्गों के नाम बदलने की उठी मांग

बीजेपी विधायक शर्मा ने कहा कि जयपुर के मिर्जा ईस्माइल रोड (Mirza Ismail Road) का नाम बदलकर भगवान गोविंद देव मार्ग (Lord Govind Dev Marg), रामगंज को प्रभु रामगंज, अल्बर्ट हॉल म्यूजियम (Albert Hall Museum) को सवाई रामसिंह संग्रहालय (Sawai Ram Singh Sangrahalaya), किंग एडवर्ड मेमोरियल (King Edward Memorial) को गिरधारीलाल भार्गव भवन (Girdharilal Bhargava Bhawan), चौगान स्टेडियम (Chaugan Stadium) को भंवरलाल शर्मा स्टेडियम (Bhanwarlal Sharma Stadium), सिविल लाइंस से जुड़े हटवाड़ा को हरिपुरा, हसनपुरा को संत रविदास नगर और भारत जोड़ो सेतु (Bharat Jodo Setu) का नाम बदलकर विकसित भारत सेतु (Vikasit Bharat Setu) करना चाहिए.