पति की मौत के बाद अस्थि विसर्जन करने हरिद्वार गई पत्नी, इधर परिजनों को CCTV में दिखी 2 बाइक 3 शख्स वाली जहरीली कहानी ! 

विशाल शर्मा

19 Aug 2026 (अपडेटेड: Aug 19 2026 1:02 PM)

Jaipur Murder Case: जयपुर में 27 साल के महेश मीणा की संदिग्ध मौत ने परिवार को झकझोर दिया. पत्नी कविता की कहानी पर पिता को शक हुआ तो परिजनों ने CCTV फुटेज खंगाले. इसके बाद सामने आए कुछ ऐसे सुराग, जिन्होंने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया. पुलिस अब हत्या के आरोपों की जांच कर रही है.

पत्नी ने पति की मौत को बताया बीमारी फिर सामने आया सच
पत्नी ने पति की मौत को बताया बीमारी फिर सामने आया सच
Google CTA

Jaipur Mahesh Meena Case: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक बार फिर पवित्र रिश्तों के पीछे की काली कहानी ने सबका ध्यान खींच लिया है. फिर एक बार कलियुग में बदलते रिश्तों के मायने और अपने शर्तों पर जीने की जिद को लाश से गुजार देने की जहरीली कहानी चर्चा में है. जयपुर के रहने वाले 27 साल के रमेश मीणा की 12 दिन पहले संदिग्ध मौत हो गई. पत्नी ने कविता का रो-रोकर बुरा हाल था. परिवार में मां-भाई, बहन सभी के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. जवान बेटे की मौत और जवान बहू के विधवा होने का दर्द अंदर ही अंदर लिए पिता का हाल भी काफी बुरा था. इन सबके बीच महेश के पिता को एक बात खाए जा रही थी...'बहू की कहानी में कुछ तो झोल है. बेटे की मौत की वजह कुछ और ही है'

Read more!

दरअसल 5 अगस्त को महेश सुबह अपनी पत्नी कविता के साथ बाइक पर निकला था. देर शाम तक जब दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता होने लगी. शाम हो गई. 5 बजे महेश के भाई मनीष ने भाभी कविता को फोन लगाया. कविता ने फोन उठाया और बोली कि वो दोनों जल्द ही घर पहुंच रहे हैं. हालांकि थोड़ी देर बाद कविता ने फिर मनीष को फोन किया. इस बार फोन पर कविता की बात सुन पूरा परिवार अंदर तक हिल गया. कविता ने बताया कि महेश की तबीयत अचानक बिगड़ गई है.

भाई और बहन मौके पर पहुंचे तो ये देखा

इधर भाभी कविता के बताए पते पर महेश के भाई मनीष और बहन संतोष विश्वकर्मा इलाके में 14 नंबर पुलिया के पास पहुंचे. देखा कि महेश सड़क के किनारे बेसुध पड़ा है. दोनों उसे अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

कविता ने ऐसा क्या बताया जो बाबूलाल को हजम नहीं हुई

इधर कविता ने परिवार को बताया कि श्याम नगर के 200 फीट चौराहे के पास महेश की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी. वह बेहोश हो गया था. कविता ने बताया कि तक उसने बाइक खुद चलाई. कविता के मुताबिक उसने महेश को बाइक पर संभालकर रखा और ड्राइव करती रही. वह वो रास्ते में निढाल हो गया तो 14 नंबर पुलिया के पास सड़क किनारे उसे लिटा दिया और मनीष को फोन किया.

बहू की ये कहानी महेश के पिता बाबू लाल मीणा को हजम नहीं हुई. उन्हें ये लग रहा था कि हो न हो बात कुछ और ही है. खैर पूरा परिवार जवान बेटे की मौत के गम में डूबा था. बहू कविता का रो-रोकर बुरा हाल था पर महेश के पिता बाबूलाल के दिमाग में कुछ और ही चल रहा था. उनके ऊपर दुखो का पहाड़ तो टूटा ही था पर वो बेटे की इस तरह से मौत को हजम नहीं कर पा रहे थे.

महेश और कविता 5 अगस्त की सुबह क्या करने गए थे? 

अब सवाल ये है कि महेश और कविता 5 अगस्त की सुबह आखिर क्या करने गए थे ? मृतक के भाई गगन मीणा ने बताया कि 12 नवम्बर 2024 को महेश की शादी कविता से हुई थी. कविता की बच्चेदानी में सूजन के चलते उसकी दवा चल रही थी. दोनों डॉक्टर के पास दवा लेने गए थे. उधर डॉक्टर के पास जाने की बजाय कविता अपने पीहर चल गई.

पति की अस्थियों के साथ भेजा गया हरिद्वार क्योंकि...

इधर पति की मौत के बाद कविता के चाल-चलन पर भी परिवार की नजर थी. संदेह हुआ तो पति की अस्थियों के साथ उसे हरिद्वार भेजा गया. इधर मृतक महेश के पिता और भाईयों ने घटना स्थल और उसके आसपास के सीसीटीवी खंगाले. सीसीटीवी में जो दिखा उसने पूरी कहानी को ही पलट दिया. कविता के आने के बाद तो घर का माहौल ही बदल गया. 

तीन युवकों के साथ दिखाई दी कविता

सीसीटीवी में बहू कविता 3 युवकों के साथ दिखाई दी. जिसमें से एक का नाम गणेश बताया गया. दावा किया जा रहा है कि गणेश ही इस केस की सबसे अहम कड़ी है. आरोप है कि कविता और गणेश के बीच करीब 9 साल से संबंध है. शादी के बाद भी दोनों के बीच बातचीत और मुलाकातें होती रही हैं. इतना ही नहीं, आरोप ये भी है कि कविता ने गणेश के साथ एक-दो बार ससुराल छोड़कर भी चली गई थी. कविता और गणेश के प्रेम के बीच महेश रोड़ा बन गया था. आरोप है कि इसलिए कविता और गणेश ने मिलकर  खौफनाक साजिश रची.

CCTV दिखाया गया तो अनजान बन गई कविता ?

परिजनों का दावा है कि जब कविता हरिद्वार से लौटकर आई तो घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज उसे दिखाया. वो इससे अनजान बनने लगी. वहीं एक और वीडियो सामने आया है जिसमें परिजन उससे महेश की संदिग्ध मौत के बारे में पूछ रहे हैं. इधर वो जवाब देने की बजाय हंस रही है.

'मैं तो फंस गई...' वीडियो में और क्या दिखा ? 

वीडियो में कविता यह भी बोलते सुनाई दे रही है कि 'मैं तो फंस गई, अब घर वाले मुझे मार देंगे'. एक दूसरे वीडियो में कविता अपने बॉयफ्रेंड के दोस्त को कॉल करके बोलते दिख रही है-  'कितना छुपेगा, पकड़ा तो वो भी जाएगा.' यह दोनों कथित वीडियो परिजनों ने पुलिस को भी सौंपे है. पुलिस वीडियो की जांच कर रही है. 

डीसीपी प्रशांत किरण ने क्या बताया‌?

डीसीपी प्रशांत किरण ने बताया कि शुरुआत में नेचुरल डेथ मानते हुए मर्ग दर्ज की गई थी, लेकिन बाद में संदेह हुआ. घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं. फुटेज के आधार पर परिजनों ने मृतक की पत्नी समेत 3 अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में भी लिया है.

पुलिस का कहना है कि कथित कबूलनामे के वीडियो की सत्यता, उसमें कही गई बातों का संदर्भ और इसकी कानूनी अहमियत को लेकर पुलिस हर एंगल से जांच की रही है. जांच के बाद ही साफ होगा कि  महेश के साथ क्या हुआ था. पुलिस अब CCTV फुटेज, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, मेडिकल रिपोर्ट, मोबाइल कॉल डिटेल और सामने आए अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी है.

यह भी पढ़ें: पत्नी का एक फोन कॉल, फिर आधी रात में मुलाकात और सुबह पति की लाश...बालोतरा में उस रात महेंद्र के साथ क्या हुआ? जानें पूरी कहानी