केदारनाथ हेलिकॉप्टर क्रैश में जयपुर के पायलट राजवीर सिंह की मौत, 4 महीने पहले बने थे जुड़वां बच्चों के पिता

न्यूज तक

• 10:55 AM • 15 Jun 2025

Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ के पास गौरीकुंड में रविवार सुबह हुए एक दर्दनाक हेलिकॉप्टर क्रैश में पायलट समेत सभी 7 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में जयपुर के रहने वाले पायलट राजवीर सिंह चौहान भी शामिल हैं.

Pilot Rajveer Singh
प्रतीकात्मक तस्वीर (AI से)
Google CTA

Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ के पास गौरीकुंड में रविवार सुबह हुए एक दर्दनाक हेलिकॉप्टर क्रैश में पायलट समेत सभी 7 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में जयपुर के रहने वाले पायलट राजवीर सिंह चौहान भी शामिल हैं, जो भारतीय सेना से लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से रिटायर हुए थे और सिर्फ 4 महीने पहले ही जुड़वां बच्चों के पिता बने थे.

Read more!

हादसे का समय और मृतकों की पहचान

यह हादसा रविवार सुबह करीब 5:20 बजे गौरीकुंड के पास हुआ. हेलिकॉप्टर केदारनाथ मंदिर से श्रद्धालुओं को लेकर गौरीकुंड के लिए उड़ा था. शुरुआती जानकारी के अनुसार, खराब मौसम को हादसे की मुख्य वजह बताया जा रहा है.

इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के नाम:

  1. राजवीर सिंह (पायलट, जयपुर, राजस्थान)
  2. विक्रम रावत (बीकेटीसी निवासी, रासी, ऊखीमठ, उत्तराखंड)
  3. विनोद देवी (उत्तर प्रदेश)
  4. तृष्टि सिंह (उत्तर प्रदेश)
  5. राजकुमार सुरेश (गुजरात)
  6. श्रद्धा जयसवाल (महाराष्ट्र)
  7. राशि (महाराष्ट्र, जिसमें 2 साल का एक बच्चा भी शामिल है)

उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) के अनुसार, हेलिकॉप्टर में उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से 2-2 यात्री, जबकि उत्तराखंड, राजस्थान और गुजरात से 1-1 यात्री सवार थे.

पायलट राजवीर रिटायर होकर कर रहे थे प्राइवेट फ्लाइंग

पायलट राजवीर सिंह चौहान आर्मी में करीब 14 साल तक सेवा देने के बाद लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से रिटायर हुए थे. रिटायरमेंट के बाद वे केदारनाथ यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर सेवा प्रदान करने वाली कंपनी आर्यन एविएशन के लिए उड़ान भर रहे थे. राजवीर सिंह के पिता गोविंद सिंह को हादसे की खबर सुबह करीब 7:30 बजे मिली, जो दुर्घटना के लगभग दो घंटे बाद का समय था.

रेस्क्यू ऑपरेशन और आगे के कदम

हादसे की सूचना मिलते ही गौरीकुंड से NDRF और SDRF की रेस्क्यू टीमें मौके पर भेजी गईं. इस दर्दनाक घटना के बाद, चार धाम यात्रा हेलिकॉप्टर सर्विस पर रोक लगा दी गई है.