जयपुर: पुलिस थाने में ही पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, बोला- मुझे दूसरी पसंद आ गई है!

Husband gave triple talaq in front of police in Jaipur: राजस्थान (Rajasthan news) की राजधानी जयपुर (jaipur news) में ट्रिपल तलाक (triple talaq) का एक मामला सामने आया है. ये तलाक कहीं और नहीं बल्कि थाने में पुलिसकर्मियों के सामने लिया गया है. आरोप है कि पति ने तीन तलाक देने के साथ ही ये […]

NewsTak

विशाल शर्मा

follow google news

Husband gave triple talaq in front of police in Jaipur: राजस्थान (Rajasthan news) की राजधानी जयपुर (jaipur news) में ट्रिपल तलाक (triple talaq) का एक मामला सामने आया है. ये तलाक कहीं और नहीं बल्कि थाने में पुलिसकर्मियों के सामने लिया गया है. आरोप है कि पति ने तीन तलाक देने के साथ ही ये भी कह दिया कि उसे एक दूसरी युवती पसंद आ गई है और उसने उससे शादी भी कर ली है. ये सब सुनकर पत्नी के होश फाख्ता हो गए.

Read more!

तीन तलाक का यह मामला जयपुर उत्तर के महिला पुलिस थाने में बीते 7 जुलाई का है. यहां घेरलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना के मामले में पुलिस ने जब महिला और उसके पति महमूद को बयान के लिए थाने बुलाया गया तो वो इतना गुस्सा हो गया कि पत्नी के सामने आते ही सीधे तलाक…तलाक…तलाक बोल दिया.

पति ने किया दूसरी शादी का खुलासा
यह सुन महिला के साथ ही पुलिस भी भौंचक्की रह गई. जिसके बाद पुलिस ने पति को समझाने का प्रयास किया तो उसने एक और नया खुलासा कर दिया. उसने कहा कि मैंने दूसरी युवती से शादी कर ली है जो पसंद की है. जिसके बाद महिला ने दहेज प्रताड़ना के बाद उसी समय पति के खिलाफ तीन तलाक का एक ओर मुकदमा दर्ज करवा दिया.

दहेज प्रताड़ना का चल रहा था केस
जानकारी के अनुसार 2018 में जयसिंहपुरा खोर निवासी 27 वर्षीय पीड़ित महिला का बूंदी के रहने वाले महमूद के साथ निकाह हुआ था. निकाह के 2 साल बाद ही पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर महिला ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी. हालांकि करीब एक साल पहले 2022 में फिर समझौता कर पीड़िता को ससुराल वाले ले गए. इधर विवाहिता ने आरोप लगाया कि उससे दहेज की मांग कर उसे फिर घर से बेदखल कर दिया. जिसके बाद महिला मायके आई और 27 फरवरी को महिला थाने में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया. इसी मामले में जब पुलिस ने महिला और उसके पति को थाने बुलाया तो पति बहस करने लगा और वहीं पुलिस के सामने उसने तलाक दे दिया.

    follow google news