जयपुर: होटल के रुम नंबर 204 में एक लड़की और 2 लड़के...मंथली कमाई 18 लाख, जब्त डिवाइस खोल सकता है बड़े राज !

विशाल शर्मा

• 08:48 PM • 26 Aug 2026

जयपुर के वैशाली नगर स्थित होटल में पुलिस ने ऑनलाइन जुआ-सट्टे का पर्दाफाश किया. कमरे से दो युवक और एक युवती पकड़े गए. पुलिस को 6 लाख के लेन-देन का हिसाब और 18 लाख रुपये के अनुमानित मासिक कारोबार की जानकारी मिली.

NewsTak
होटल के रूम से पकड़े गए आरोपी.
Google CTA

राजस्थान की राजधानी जयपुर में यूं तो देशी-विदेशी सैलानियों की आमद-ओ-दरफ्त अक्सर रहता है. शहर का दीदार करने आए सैलानी होटलों में ठहरते हैं, पर ही चकाचौंध के बीच कुछ काला बाजारी भी काफी समय चल रहा था जिसकी किसी को भनक तक नहीं थी. शहर के वैशाली नगर का होटल मेलोडी और उसका कमरा नंबर 204 कुछ ऐसी ही कहानी कह रहा है. फिलहाल पुलिस ने होटल के इस कमरे से एक युवती और दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. इसमें दो नेपाल के रहने वाले हैं. 

Read more!

पुलिस को सूचना मिली कि शहर के एक होटल में कुछ अवैध काम हो रहा है. होटल का पता वैशाली इलाके का था. पुलिस की टीम वैशाली स्थित मेलोडी होटल में पहुंची. वहां दो युवक और एक युवती मिलीं. कमरे से कई सारे डिवाइस मिले. मौके से 2 लैपटॉप, एक टैबलेट और 5 मोबाइल फोन बरामद हुए. 

कमरा नंबर 204 में क्या चल रहा था ?  

आरोपियों की पहचान नेपाल के अशोक पौडेल, परीना गिरी और पुणे के पवन वैष्णव के रूप में हुई है. पुलिस का आरोप है कि आरोपी होटल के कमरे से ऑनलाइन सट्‌टेबाजी कर रहे थे. इसी कमरे से करीब 6 लाख रुनए के ऑनलाइन लेन-देन का हिसाब मिला है. आरोपियों की मंथली इनम करीब 18 लाख रुपए बताई जा रही है. 

बदल देते थे ठिकाना 

आरोपीऑनलाइन सट्‌टा संचालित करते थे. ये अक्सर ठिकाना बदल देते थे ताकि कोई संदेह न कर सके और इन्हें पकड़ा न जा सके. पुलिस जांच कर रही है कि ये सब कबसे चल रहा है. इसमें और कौन-कौन जुड़ा है. पुलिस आरोपियों के डिवाइस खंगाल रही है. इससे बड़े गैंग का खुलासा हो सकता है. ये लोग मैदान में चल रहे क्रिकेट पर ऑनलाइन दांव लगाकर पैसे कमा रहे थे. आरोपियों की इनकम 18 लाख तक पहुंच गई थी. पुलिस आरोपियों से और भी जानकारी निकलवा रही है. 

पुलिस की जांच में होटल का कमरा नंबर 204 भी है. पुलिस ये पता लगा रही है कि आरोपी यहां पहली बार रुके हैं या इससे पहले भी ये रुकते रहे हैं. यही नहीं इनसे जुड़े और लोग भी शहर या किसी दूसरे शहर में है ? पुलिस कई बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है.

पति की मौत के बाद अस्थि विसर्जन करने हरिद्वार गई पत्नी, इधर परिजनों को CCTV में दिखी 2 बाइक 3 शख्स वाली जहरीली कहानी !