जैसलमेर में अनोखी चोरी, इंजीनियर के घर शराब पी, फिर दीवार पर लिपस्टिक से लिखकर छोड़ गया ये गजब मैसेज

जैसलमेर में एक दिलचस्प चोरी का मामला सामने आया है. यहां एक चोर ने सरकारी इंजीनियर के घर में न सिर्फ हाथ साफ किया बल्कि आराम से बैठकर शराब भी पी. जाते-जाते चोर ने दीवार पर लिपस्टिक से एक मजेदार और चेतावनी भरा नोट भी छोड़ा.

jaisalmer
jaisalmer

विमल भाटिया

follow google news

राजस्थान के जैसलमेर शहर से चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. यहां एक चोर ने चोरी तो की ही, साथ ही जाते-जाते मकान मालिक को ऐसी सलाह दे डाली जिसे पढ़कर पुलिस भी चकरा गई है.

Read more!

क्या है पूरा मामला? 

जैसलमेर की आरसीपी (RCP) कॉलोनी में सोहन जांगिड़ नाम के एक सरकारी अफसर रहते हैं. वे काम के सिलसिले में शहर से बाहर बाड़मेर गए हुए थे. घर खाली देख एक चोर अंदर घुस गया. चोर ने घर से कीमती लैपटॉप और टीवी चोरी कर लिया. इतना ही नहीं, उसने बड़े आराम से घर में रखा नाश्ता भी खाया.

दीवार पर छोड़ा मजेदार मैसेज 

हैरानी तब हुई जब मकान मालिक घर लौटे. चोर ने घर की दीवार पर लिपस्टिक से कुछ बातें लिखी थीं. उसने खुद को 'बिहारी बाबू' बताया और लिखा -  "अगर घर में दारू रखते हो, तो साथ में आलू चिप्स भी रखा करो."

चोर यहीं नहीं रुका, उसने मकान मालिक और पुलिस को चिढ़ाते हुए लिखा -  "थाने जाओगे तो सिर्फ वक्त बर्बाद होगा. रिपोर्ट मत करना. मैं भी यह बात भूल जाऊंगा और तुम भी भूल जाना."

पुलिस कर रही है जांच 

जब पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा तो सोहन जांगिड़ को फोन किया. घर पहुंचने पर उन्हें सारा सामान बिखरा मिला और दीवारों पर चोर के ये अजीब मैसेज दिखे. फिलहाल पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गई है. पुलिस अब उस बेखौफ चोर की तलाश कर रही है जिसने चोरी के साथ-साथ पुलिस को चुनौती भी दी है.

    follow google news