जालोर: पेपरलीक माफिया के गढ़ में बोले गुलाबचंद कटारिया- अयोग्य कर रहे नौकरी, डिग्री की हो जांच

नरेश बिश्नोई

04 Feb 2023 (अपडेटेड: Feb 6 2023 6:19 AM)

Rajasthan: नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया शुक्रवार को जालोर के सांचौर के दौरे पर रहे. जालोर भाजपा के जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली के नेतृत्व मे सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुलाबचंद कटारिया का स्वागत किया. इस दौरान भाजपा नेता ने पेपर लीक प्रकरण में बोला कि जालोर हर बार पेपर लीक हो या कोई अन्य अपराधिक मामला […]

NewsTak
Google CTA

Rajasthan: नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया शुक्रवार को जालोर के सांचौर के दौरे पर रहे. जालोर भाजपा के जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली के नेतृत्व मे सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुलाबचंद कटारिया का स्वागत किया. इस दौरान भाजपा नेता ने पेपर लीक प्रकरण में बोला कि जालोर हर बार पेपर लीक हो या कोई अन्य अपराधिक मामला इसमें शामिल रहता है.

Read more!

जालोर में एक गैंग बन गई है, जो ऐसे मामले मे शामिल है. अब पता नहीं यह कितने सालों से गोरखधंधा चल रहा है. कितने अयोग्य को नौकरी पर बिठाया गया है. एक तो इसका पूरा खुलासा हो. जो लोग नौकरी लग गये हैं. मैं ईमानदारी से कह रहा हूं, उनका एक बार फिर से डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन होना चाहिए. वास्तव में वो डिग्री कहां से लाए हैं. इस बात का पता चले और गहलोत सरकार को इस गैंग को तोड़ना चाहिए.

कटारिया ने कहा कि भाजपा इसको हल्के में लेती तो विधानसभा मे धमाल नहीं करते. पार्टी कोई निर्णय करती है, उसकी हम पालना करते हैं गुलाबचंद अकेला निर्णय करता है वो पार्टी का निर्णय नही होता है. गहलोत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार व राजस्थान का दुर्भाग्य है कि इस सरकार ने चार साल मे कोई काम नहीं किया है. 4 वर्षों में केवल सरकार में भ्रष्टाचार हुआ और उसे बचाने का काम हुआ. इस सरकार मे जितना शोषण जनता पर हुआ उतना पहले कभी नही हुआ.

वसुंधरा राजे ने खुद को बताया भगवान भरोसे, कहा- 5 साल इतने कम कि काम पूरे नहीं हो सकते, जानें

सरकार की कोई प्रॉयरिटी ही नही है, नेता प्रतिपक्ष ने गैंगवार पर कहा कि गैंगवार तो मेरे समय भी हुआ था. सोहराबुद्दीन व आनंदपाल मेरे समय हुआ और गैंग हमने तोड़ी. अब सरकार गैंग को पनपा रही है. सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए और जालोर में क्या गलत काम नहीं होता है यह बताएं?

क्या सीबीआई करेगी अब पेपर लीक की जांच, जानें क्या है पीएम मोदी की अगली रणनीति