JEE-Advanced Topper 2024 marksheet: kota के वेद लाहोटी की मार्कशीट के नंबर देख बोल उठेंगे- वाह

राजस्थान तक

09 Jun 2024 (अपडेटेड: Jun 13 2024 6:15 PM)

JEE Advanced Result 2024: कोेटा में रहकर पढ़ाई करने वाले वेद लाहोटी ने पूर्णांक में से महज 5 नंबर कम पाकर रिकॉर्ड बना दिया है. वेद ने जेईई एडवांस टॉप कर दिया है.

NewsTak
Google CTA

जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced 2024) का रिजल्ट जारी होने के बाद कोटा ने देशभर में परचम लहरा दिया. यहां पढ़ाई कर रहे वेद लाहोटी ने 360 में से 355 नंबर लाकर रिकॉर्ड बना दिया. वेद के अचीवमेंट पर कोटा और उनके कोचिंग एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट में खुशियों की लहर है. वेद लाहोटी मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले हैं. 

Read more!

वेद ने अब तक जेईई एडवांस्ड में सर्वाधिक नंबर लाने का रिकॉर्ड तोड़ डाला है और उन्हें कुल 360 में से 355 नंबर मिले हैं. वेद की मार्कशीट में प्राप्त अंकों को देखकर हर कोई हैरान है.

जेईई-मेन 2024 में 300 में से 295 अंकों लाकर वेद ने ऑल इंडिया 119वीं रैंक लाई थी. उन्होंने कक्षा दसवीं में 98.6 प्रतिशत तथा कक्षा 12 में 97.6 प्रतिशत अंक आए थे. यही नहीं, वेद ने कक्षा 8 में इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलंपियाड में गोल्ड मैडल भी प्राप्त किया था. 

यहां देखें वेद की चौंकाने वाली मार्कशीट

 

बचपन से ही है टॉप करने की जिद

ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल करने वाले वेद मूल रूप से इंदौर के रहने वाले हैं. उनके परिवार में नाना आर सी सोमानी रिटायर्ड इंजीनियर हैं. वेद में बचपन से ही हर क्लास में टॉप करने की जिद रहती थी. यही वजह है कि जब बचपन में स्कूल में किसी सब्जेक्ट में नम्बर कम आ जाते थे तो वे अपने नाना को लेकर स्कूल चले जाते थे और टीचर्स से पूछते थे कि नंबर कम क्यों आए? उनका यह जुनून आज भी कायम है. जेईई-एडवांस्ड में दो सवाल गलत हुए हैं और इसके लिए भी वेद ने चैलेंज डाला है कि ये कैसे गलत हुए.

टीवी देखना पसंद नहीं

वेद पूरी तरह से पढ़ाकू स्टूडेंट है. खाना खाने का समय हो या खाली बैठे समय वह कुछ न कुछ पढ़ते रहते हैं और नए-नए विषयों के बारे में जानने की कोशिश करते हैं. उन्हें टीवी देखने और मूवी देखने जैसा कोई भी शौक नहीं है. वेद का पसंदीदा सब्जेक्ट मैथ्स है और इसलिए उन्हें सवाल हल करना बेहद पसंद है. यही कारण है कि वह फिजिक्स के सवालों को भी पूरा समय देते हैं और इसके बाद ही वह दूसरे सब्जेक्ट्स पढ़ते हैं.

NEET 2024 Rajasthan Topper Marksheet: उदयपुर की ईशा ने नीट में किया कमाल, मार्कशीट में नंबर देखकर हर कोई रह गया हैरान