JEE Main Session 2 Result: जेईई रिजल्ट में कोटा के स्टूडेंट्स का जलवा, 300 में प्राप्त किए पूरे नंबर

संजय वर्मा

• 06:22 AM • 29 Apr 2023

JEE Main Session 2 Result 2023 Updates: जेईई मेन 2023 का परिणाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी कर दिया है. यह देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा है. इसी के साथ स्टूडेंट्स को स्कोर कार्ड में उनकी ऑल इंडिया रैंक और कैटेगरी भी जारी की गई है और स्कोरकार्ड में ही कटऑफ भी दी […]

NewsTak
Google CTA

JEE Main Session 2 Result 2023 Updates: जेईई मेन 2023 का परिणाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी कर दिया है. यह देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा है. इसी के साथ स्टूडेंट्स को स्कोर कार्ड में उनकी ऑल इंडिया रैंक और कैटेगरी भी जारी की गई है और स्कोरकार्ड में ही कटऑफ भी दी गई है.

Read more!

कोचिंग सिटी कोटा के एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा के अनुसार सभी कैटेगरी में कट ऑफ परसेंटेज में काफी चेंज हुआ है. सभी कैटेगरी में JEE एडवांस कट ऑफ परसेंटेज बढ़ गई है. पहले के मुकाबले ज्यादा अच्छे नंबर लाने वाले विद्यार्थियों को ही एडवांस के लिए क्वालीफाई माना गया है. इसमें जनरल केटेगरी की कट ऑफ परसेंटाइल में करीब 2.4% का अंतर है.

इसी तरह से ईडब्ल्यूएस में 12.5% ओबीसी में 6.6% व एससी कैटेगरी में करीब 9% बढ़ गए हैं. इसी तरह एसटी कैटेगरी में यह अंतर 11.5% का है. देव शर्मा ने बताया की जेईई एडवांस के लिए आवेदन 30 अप्रैल से शुरू होंगे और जेईई मेन 2023 से क्वालीफाई कर चुके 2.5 लाख विद्यार्थी इसके लिए आवेदन कर सकेंगे और यह परीक्षा 4 जून को आयोजित होगी.

वहीं कोटा की एक कोचिंग से स्टूडेंट श्रीकांत वैरागड़े ने परफेक्ट स्कोर 300 में से 300 स्कोर अंक प्राप्त करते हुए आल इंडिया रैंक 3 हासिल की है. इसी तरह क्लासरूम स्टूडेंट मलय केडिया ने भी 300 में से 300 अंक प्राप्त करते हुए आल इंडिया रैंक-4 तथा कौशल विजयवर्गीय ने भी पूरे में से पूरे अंक प्राप्त करते हुए आल इंडिया रैंक-5 प्राप्त की है. इसके अलावा बड़ी संख्या में टॉप-50 और टॉप-100 में कोटा कोचिंग के स्टूडेंट ने स्थान प्राप्त किए हैं.