Jhalawar: साले का लव मैरिज करना जीजा को पड़ा भारी..लड़की वालों ने मिलकर किया ऐसा हाल

फिरोज खान

• 07:45 AM • 16 May 2024

Jhalawar: झालावाड़ शहर के राडी के बालाजी इलाके से बुधवार शाम कुछ बदमाशों ने एक युवक का अपहरण महज इसलिए किया कि युवक (रामचरण) के साले ने उनकी रिश्तेदार युवती के साथ प्रेम विवाह कर लिया था. फिलहाल पुलिस ने अपहरण के 24 घंटे में किडनैप युवक रामचरण को कोटा जिले के सांगोद थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा से दस्तयाब कर लिया है.

NewsTak
Google CTA

Jhalawar: झालावाड़ शहर के राडी के बालाजी इलाके से बुधवार शाम कुछ बदमाशों ने एक युवक का अपहरण महज इसलिए किया कि युवक (रामचरण) के साले ने उनकी रिश्तेदार युवती के साथ प्रेम विवाह कर लिया था. फिलहाल पुलिस ने अपहरण के 24 घंटे में किडनैप युवक रामचरण को कोटा जिले के सांगोद थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा से दस्तयाब कर लिया है. पुलिस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को डिटेन कर लिया अन्य आरोपी की तलाश जारी है.
 
मामले में जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी चंद्रज्योति शर्मा ने बताया कि झालावाड़ शहर के बसेड़ा मोहल्ला इलाके के निवासी रामचरण नाम के युवक के साले ने पनवाड़ थाना क्षेत्र में एक युवती से प्रेम विवाह किया था. इसी मामले में रंजिश के चलते दूसरे(लड़की) पक्ष के कुछ बदमाशों ने बुधवार देर शाम युवक रामचरण को पहले किसी बहाने से शहर के राडी के बालाजी इलाके में बुलवाया और वहां से अपहरण कर ले गए. 

Read more!

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस दौरान आरोपियों ने उससे उसका मोबाइल और बाइक भी छीन ली. पूरे मामले में अपहृत युवक के परिजनों ने कोतवाली थाना पुलिस को घटना की सूचना दी. जिसके बाद पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान व आसूचना तंत्र के सहारे कार्रवाई करते हुए अपहृत युवक रामचरण को कोटा जिले के सांगोद थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुरा इलाके से मुक्त करवा लिया. कार्रवाई के दौरान कोतवाली थाना पुलिस ने एक आरोपी को भी डिटेन किया है तो वहीं आरोपियों की तलाश की जा रही है .वहीं अपहृत घायल युवक का झालावाड़ के जिला अस्पताल मे उपचार करवाया गया है फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस सारे मामले के अनुसंधान में जुटी हुई है.