Jhalawar News: वेतन विसंगति को लेकर जेलकर्मियों की प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी है. वहीं, झालावाड़ में तीसरे दिन भूख हड़ताल पर बैठे 3 जेलकर्मियों की तबीयत खराब हो गई. तीनों को ही एसआरजी हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज मे भर्ती करवाया गया. साथ ही कर्मचारी महासघ ने जेलकर्मियों की मांग का समर्थन किया.
ADVERTISEMENT
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के बैनर तले प्रदेशभर के जेल प्रहरी हड़ताल पर है. महासंघ के कोटा संभाग अध्यक्ष डॉ. रनजीत मीणा ने बताया कि बीतीं रात जेल प्रहरी हरदयाल की तबीयत खराब हुई थी तो ड्यूटी से ही इनको एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां वह आईसीयू में भर्ती है. धरने के तीसरे दिन जेल प्रहरी सरवन और तेजपाल की तबीयत खराब हुई. जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
महासंघ ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि जल्द ही जेलकर्मियों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की जाए. डॉ. मीणा ने कहा कि तीन तक खाना नहीं खाना बहुत बड़ा विषय है. जिसे गंभीरता से लेना चाहिए. ऐसा नहीं होने पर अनहोनी हो सकती है, जिसकी जिम्मेदार सरकार होगी. गौरतलब है कि साल 1998 से अभी तक चली आ रही वेतन विसंगति के लिए पूरे प्रदेश भर के जेलकार्मिक 3 दिन से भूखे रहकर अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रहे हैं. जिसकी वजह से कई जेल प्रहरियों की तबीयत खराब हुई है.
ADVERTISEMENT


