'विकास तो कोई भी करा देगा, मैं कराऊंगी कुंवारों की शादी'... झुंझुनूं में महिला प्रत्याशी के अनोखे चुनावी वादे का वीडियो वायरल

राकेश गुर्जर

10 Oct 2026 (अपडेटेड: Oct 10 2026 6:17 PM)

राजस्थान के झुंझुनूं जिले से पंचायत चुनाव को लेकर अनोखे वादे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिला प्रत्याशी अनीता सैनी ने वोट के बदले कुंवारे लड़कों की शादी कराने का अनोखा वादा किया है. पढ़ें वायरल खबर की पूरी डिटेल.

Rajasthan viral video
सरपंच का चुनाव लड़ने की बात कहने वाली युवती का अनोखा चुनावी वादा.
Google CTA

राजस्थान में पंचायत राज चुनावों का रंग इन दिनों अपने चरम पर है और इस बीच नेताओं के अनोखे और अजीबोगरीब चुनावी वादे सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं. ताजा मामला झुंझुनूं जिले के एक गांव का है, जहां पंचायत चुनाव लड़ रही एक महिला उम्मीदवार का वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर खूब फैल रहा है. उनका यह चुनावी वादा सुनकर हर कोई हैरान भी है. 

Read more!

क्या है पूरा मामला?

झुंझुनूं जिले के झाझाड़ गांव से पंचायत चुनाव (सरपंच पद) के मैदान में उतरीं अनीता सैनी (Anita Saini) इन दिनों अपने एक अनूठे वादे की वजह से चर्चा में हैं. दूसरे चरण के पंचायत चुनाव के लिए प्रचार कर रहीं अनीता सैनी गांव के मतदाताओं, खासकर युवाओं और बीडीसी (BDC) सदस्यों को लुभाने के लिए अनोखे तरीके अपना रही हैं.

'विकास तो सब करते हैं, मैं करवाऊंगी शादियां'

वायरल वीडियो में अनीता सैनी गांव के कुंवारे लड़कों को संबोधित करते हुए कहती नजर आ रही हैं कि "कोई भी प्रत्याशी आपको विकास का झूठा वादा कर सकता है, लेकिन मैं आपके लिए कुछ अलग करूंगी- अगर आप मुझे इस बार वोट देकर जिताएंगे, तो मैं गांव के सभी कुंवारों की शादी पक्की करवाऊंगी और उनकी शादी करवा के रहूंगी."

उनका यह भी कहना है कि कोई भी सरपंच गांव की सड़क और नाली बनवा सकता है, लेकिन जो दर्द और परेशानी इन कुंवारे युवाओं की है, उसे दूर करने का बीड़ा केवल वही उठा सकती हैं.

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

गांव के कुंवारे युवाओं को शादी का ऐसा अनूठा सपना दिखाने वाला यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. नेटिजन्स इस पर जमकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. जहां एक ओर इसे चुनाव जीतने का एक पब्लिसिटी स्टंट माना जा रहा है, वहीं दूसरी ओर लोग चुटकी लेते हुए कह रहे हैं कि कम से कम किसी ने तो इन कुंवारों के दर्द को समझा है!

पायलट का पंजाब कनेक्शन, भाटी का 'मिजाज' और भजनलाल का साइलेंट दांव, राजस्थान में शुरू हुआ असली सियासी खेल!