Rajasthan News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के अगवाना खुर्द गांव में मंगलवार को एक महिला की हत्या कर उसके शव को घर के अंदर रखे संदूक में बंद कर दिया गया. इस खौफनाक वारदात का खुलासा हुआ तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और संदूक खुलवाकर महिला का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, इस मामले में आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है.
ADVERTISEMENT
पुलिस ने संदूक से बरामद किया हाथ बंधा शव
घटना की सूरजगढ़ के अगवाना खुर्द की है. थानाधिकारी रामसिंह यादव ने बताया कि पुलिस को कृष्ण कुमार जाट के घर एक महिला का शव होने की सूचना मिली थी. इस पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और संदूक के अंदर से शव बरामद किया. उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान आरोपी की पत्नी सिलोचना फौगाट के रूप में हुई है. पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में शव करीब दो से तीन दिन पुराना लग रहा है. पुलिस के अनुसार इस दौरान मृतका के दोनों हाथ बंधे हुए मिले. मामले में पुलिस और FSL की टीम ने मौके का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए.
क्यों हुआ था पति-पत्नी के बीच विवाद?
पुलिस की शुरुआती पड़ताल में पता चला है कि आरोपी कृष्ण कुमार जाट की शादी साल 2009 में हुई थी. प्राथमिक पूछताछ के मुताबिक, वारदात से पहले पति और पत्नी के बीच शराब पीने के लिए पैसे मांगने को लेकर झगड़ा हुआ था. पत्नी सिलोचना फौगाट ने पैसे देने से मना किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि इसी दौरान पति ने महिला की हत्या कर दी. घटना के बाद शव को छिपाने के लिए उसे संदूक में बंद कर दिया.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सामने आएगी वजह
अब फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है. उससे गहन पूछताछ की जा रही है. वहीं मृतका के शव को सूरजगढ़ CHC की मोर्चरी में रखवाया गया है. यहां मेडिकल बोर्ड के जरिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा. थानाधिकारी रामसिंह यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस FSL रिपोर्ट, साक्ष्यों और आरोपी के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है. इस घटना के बाद से ही गांव में दहशत और गम का माहौल है.
यह भी पढ़ें: राजस्थान में आर-पार की जंग! गहलोत के प्रदर्शन के बाद अब सड़कों पर उतरी PCC दफ्तर घेरने निकली बीजेपी
ADVERTISEMENT


