tree fell on scooty rider in jodhpur: राजस्थान के जोधपुर में आंधी और बारिश का दौर रुक-रुककर जारी है. इसी बीच एक स्कूटी सवार पर अचानक पेड़ की बड़ी डाल टूटकर गिर गई. स्कूटी सवार तीन लोगों को चोटें आई हैं. इस घटना का सीसीटीवी वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT
जिले के अलग-अलग इलाकों में पिछले 2 दिन से बारिश का दौर जारी है. विद्युत व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं. जोधपुर में बारिश का पिछले 15 सालों का रिकॉर्ड टूटा है. इस बारिश में जोधपुर डिस्कॉम को तकरीबन 3 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है. जोधपुर के बिजली गिरने से करीब 100 भेड़ों की मौत हुई है. जिले में 10 गांव का आपस में संपर्क भी टूट गया है. जोधपुर डिस्कॉम की टीमें लगातार बिजली व्यवस्था ठीक करने में लगी हुई है.
जिले के राणेरी सोनलपुरा के आसपास अधिक तबाही हुई है. सड़कें पूरी तरह से पानी में बह गई हैं. जंभेश्वर कैनाल तीन जगह से टूट गई है. बालेसर में देवनगर खारी बेरी बेलवा बस्तवा में बिजली गुल है, तो बापिणी में स्कूल की चारदीवारी ढह गई. वहीं सोइंतरा में स्कूल में पानी की टंकी क्षतिग्रस्त हो गई है.
देखें CCTV
ADVERTISEMENT


