जोधपुर गैस ब्लास्ट मामला: 11 बजे सर्व समाज की बड़ी बैठक, बेनीवाल ने किया समर्थन, रविंद्र भाटी समेत शामिल होंगे ये नेता

अशोक शर्मा

18 Dec 2022 (अपडेटेड: Dec 18 2022 3:42 AM)

Jodhpur gas blast case: जोधपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट मामले में अब तक 34 मौतें हो चुकी है, लेकिन अब पिछले 3 दिन से जोधपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मोर्चरी के बाहर धरना चल रहा है. धरने में मौजूद लोगों की मांगे इतनी है कि इस बड़ी त्रासदी में सरकार द्वारा 20 लाख रुपए […]

NewsTak
Google CTA

Jodhpur gas blast case: जोधपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट मामले में अब तक 34 मौतें हो चुकी है, लेकिन अब पिछले 3 दिन से जोधपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मोर्चरी के बाहर धरना चल रहा है. धरने में मौजूद लोगों की मांगे इतनी है कि इस बड़ी त्रासदी में सरकार द्वारा 20 लाख रुपए सहायता राशि और मृतकों के परिजनों को संविदा नौकरी दी जाए. जिसको लेकर पिछले 3 दिन से जोधपुर के महात्मा गांधी मोर्चरी में 7 शव रखें हैं.

Read more!

जोधपुर के शेरगढ़ कस्बे के उमरा गांव में 8 दिसंबर को शादी समारोह में गैस सिलेंडर ब्लास्ट मामले में आग लग गई थी, जिसके बाद लगातार 10 दिन में 33 मरीजों के ने दम तोड़ दिया है, इस घटना के बाद समाज के लोग सरकार से विशेष सहायता पैकेज की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं. जिला कलेक्टर के साथ समाज के लोगों की लगातार वार्ता हुई लेकिन असफल रही.

आज रविवार सुबह 11:00 बजे सर्व समाज के नेताओं द्वारा महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मोर्चरी से जिला कलेक्ट्रेट तक रैली के रूप में काले झंडे दिखाकर विरोध जताया जाएगा. वहीं सरकार को ज्ञापन देकर गैस त्रासदी में विशेष पैकेज की मांग करेंगे. इस रैली का समर्थन आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने भी किया. बेनीवाल ने ट्वीट कर इस रैली में आरएलपी पार्टी के नेताओं के शामिल होने की जानकारी दी.

बेनीवाल ही कहा कि सरकार द्वारा कि गई मदद अपर्याप्त है. इस रैली में पूर्व कैबिनेट मंत्री देवी सिंह भाटी, जोधपुर सूरसागर विधायक श्रीमती सूर्यकांता व्यास, बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत, रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल सिवाना, विधायक हमीर सिंह भायल, शेरगढ़ विधायक मीना कंवर, भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग वहीं बीजेपी नेता प्रताप पुरी, पूर्व विधायक बाबू सिंह राठौड़, छोटू सिंह भाटी शैतान सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण सिंह माणकलाव, छात्र नेता अरविंद सिंह भाटी, रविंद्र सिंह भाटी सहित अनेक विधायक व समाज के लोग शामिल होंगे.