JNVU विश्वविद्यालय में नाबालिग से हुए गैंगरेप पर बेनीवाल ने उठाए सवाल, बोले- भगवान भरोसे है कैंपस

Kesh Ram

17 Jul 2023 (अपडेटेड: Jul 17 2023 4:47 AM)

Jodhpur: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह नगर जोधपुर शहर में स्थित जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के पुराने हॉकी मैदान में नाबालिक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना राज्य को शर्मसार कर दिया. नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल ने प्रेस बयान जारी करके कहा कि जोधपुर पुलिस को इस प्रकरण में जुड़े सभी आरोपियों के विरुद्ध […]

जोधपुर: JNVU विश्वविद्यालय में नाबालिग से हुए गैंगरेप पर बेनीवाल ने उठाया सवाल, बोले- भगवान भरोसे है
जोधपुर: JNVU विश्वविद्यालय में नाबालिग से हुए गैंगरेप पर बेनीवाल ने उठाया सवाल, बोले- भगवान भरोसे है
Google CTA

Jodhpur: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह नगर जोधपुर शहर में स्थित जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के पुराने हॉकी मैदान में नाबालिक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना राज्य को शर्मसार कर दिया. नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल ने प्रेस बयान जारी करके कहा कि जोधपुर पुलिस को इस प्रकरण में जुड़े सभी आरोपियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की जरूरत है.

Read more!

आरएलपी चीफ हनुमान बेनीवाल ने प्रेस बयान जारी करके कहा कि जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के पुराना परिसर स्थित हॉकी के मैदान में इस तरह की गंभीर घटना होना यह दर्शाता है कि विश्वविद्यालय परिसर की सुरक्षा भी भगवान भरोसे है. क्योंकि पश्चिमी राजस्थान के सबसे बड़े विश्वविद्यालय तथा परिसरों की सुरक्षा का जिम्मा विश्वविद्यालय प्रशासन का होता है.

सीएम गहलोत से की पीड़िता को आर्थिक सहयोग देने की मांग

बेनीवाल ने कहा ऐसे में यह घटना घटित होना विश्वविद्यालय प्रशासन की जिम्मेदारी के साथ राज्य की कानून व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल खड़े कर रही है. सांसद ने मामले को लेकर जोधपुर पुलिस कमिश्नर से फोन पर वार्ता कर के मामले का अनुसंधान करने इस पूरे मामले में यदि और किसी व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसे भी गिरफ्तार करके कठोरतम कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से पीड़िता के परिजनों को आर्थिक सहायता देने उसके परिजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करवाने हुए मामले में मुख्यमंत्री से वक्तवय देने की मांग की है.