जोधपुर: गहलोत-पायलट विवाद पर बोले मंत्री सुभाष गर्ग, कहा- CM जादूगर हैं, उनके पास हर बीमारी का इलाज

अशोक शर्मा

21 Jan 2023 (अपडेटेड: Jan 21 2023 1:32 AM)

Jodhpur: जोधपुर में शुक्रवार को जिला प्रभारी मंत्री डॉ सुभाष गर्ग पहुंचे. इस दौरान ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के लेकर उन्होंने कहा कि इसे घमासान नहीं मानते. मंत्री ने कहा कि मेरा मानना है कि कांग्रेस में जो कोरोना है उसका राजनीतिक प्रबंधन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कर देंगे. हमारे […]

NewsTak
Google CTA

Jodhpur: जोधपुर में शुक्रवार को जिला प्रभारी मंत्री डॉ सुभाष गर्ग पहुंचे. इस दौरान ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के लेकर उन्होंने कहा कि इसे घमासान नहीं मानते. मंत्री ने कहा कि मेरा मानना है कि कांग्रेस में जो कोरोना है उसका राजनीतिक प्रबंधन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कर देंगे. हमारे पास सब तरह का इलाज है. जब उन्होंने कोरोना महामारी का इलाज किया है तो राजनीति का भी करेंगे. सीएम जादूगर हैं उनके पास हर बीमारी का इलाज है.

Read more!

जब उनसे पूछा गया कि इलाज किस पद्धति से होगा तो उनका कहना था कि हमारे पास अंग्रेजी, आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी समेत सारी पद्धतियां है. प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश में दोनों नेताओं के बीच चल रहे बयान पर कि मैं इसे कम आसान नहीं मानता. हमें मजबूत होकर काम करना है और सरकार को वापस लाना है. इसे पॉजिटिव लेना चाहिए जबकि मीडिया इसे नेगेटिव ले लेता है. हालांकि आलाकमान का पहले से निर्देश है कि किसी तरह की बयानबाजी नहीं हो लेकिन सरकार की जो परफॉर्मेंस है उनसे हर क्षेत्र में काम और रोजगार प्रेजेंटेशन दिए.

सरकार के खिलाफ कोई एंटी इनकंबेंसी नहीं है. प्रभारी मंत्री अपने दो दिवसीय दौरे पर जोधपुर आने से पहले जोधपुर के ग्रामीण इलाके बिलाड़ा भोपालगढ़ में भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और बजट पर समस्या और सुझाव प्राप्त किए और जनप्रतिनिधियों से मिलने के बाद शाम कलेक्ट्रेट में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक ली. जिस पर गांव में पानी बिजली सड़क जुड़ी शिकायतें और सुझाव भी मिले. प्रभारी मंत्री ने राजस्थान सरकार को रिपीट किस तरीके से किया जाए जिसको लेकर कार्यकर्ताओं को कहा है कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं.