जोधपुर: वकील की हत्या पर MLA दिव्या मदेरणा ने पुलिस को घेरा, डीसीपी पूर्व को निबंलित करने की मांग की

अशोक शर्मा

• 01:29 AM • 19 Feb 2023

Jodhpur: जोधपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पहुंचते ही शहर के जिला पूर्व में अधिवक्ता जुगराज चौहान की बदमाशों ने चाकू गोदकर फिर पत्थरों से मारकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. इस पूरे घटनाक्रम पर जोधपुर के ओसियां से कांग्रेस विधायक दिव्या […]

NewsTak
Google CTA

Jodhpur: जोधपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पहुंचते ही शहर के जिला पूर्व में अधिवक्ता जुगराज चौहान की बदमाशों ने चाकू गोदकर फिर पत्थरों से मारकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. इस पूरे घटनाक्रम पर जोधपुर के ओसियां से कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने इस घटना पर ट्वीट करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था की पूरी तरह विफलता है, जबकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने गृह नगर में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन करने के लिए 3 दिन के दौरे पर जोधपुर आए हैं.

Read more!

वहीं इस घटना पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मांग की है कि अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करके कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए. वहीं इस घटना पर डीसीपी पूर्व को निलंबित किया जाए. और वकील जुगराज चौहान के बच्चों को सरकारी नौकरी दी जाए, दिव्या मदेरणा ने इस घटना को उदयपुर के कन्हैया लाल हत्याकांड से जोड़ा और कहा कि जिस तरह कन्हैया लाल ने भी पुलिस थाने में जिन लोगों से खतरा बताया फिर भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी.

मदेरणा ने कहा अपराधियों के हौसले सरेआम इतने बुलंद है कि पुलिस का कोई इकबाल नहीं है. डीसीपी पूर्व डॉ. अमृता दूहन का कार्यकाल विवादों में रहा है. जोधपुर पूर्व में अवैध हुक्का बार व शराब की दुकानें 8:00 बजे के बाद खुली रहने के बावजूद कार्रवाई नहीं की जाती है. जोधपुर जिला पूर्व में रातानाडा पुलिस के 2 पुलिसकर्मियों द्वारा एक पार्टी में पिस्टल दिखाकर दहशत फैलाने के मामले में भी पुलिसकर्मियों को बचाने का आरोप लगा है.

मारवाड़ होर्स शॉ में दिखा दुनिया का सबसे छोटा घोड़ा, देखें तस्वीरें