गजब हो गया! नागौर पुलिस ने काट दिया EV कार का पॉल्यूशन चालान, ASI ने दी हैरान करने वाली दलील, वीडियो वायरल

Nagaur EV Car PUC Challan: जोधपुर के एक शख्स की इलेक्ट्रिक कार का नागौर पुलिस ने प्रदूषण (PUC) का चालान काट दिया. पुलिस का तर्क था कि उनकी मशीन में सर्टिफिकेट शो नहीं हो रहा. मालिक का आरोप है कि EV में पॉल्यूशन होता ही नहीं, फिर भी 1500 का गलत चालान काटा गया. अब इसका वीडियो वायरल है.

nagaur
nagaur

ललित यादव

follow google news

Nagaur EV Car PUC Challan: जोधपुर के पुनाराम ने करीब 3 महीने पहले यह सोचकर नई EV कार खरीदी थी कि कार से चलना जेब पर भारी भी नहीं पड़ेगा और प्रदूषण भी नहीं होगा. लेकिन उनकी एक बात गलत साबित हो गई. 6 अप्रैल को वह जोधपुर से नागौर किसी काम से आए थे. इसी दौरान पुलिसकर्मी ने उनकी EV कार का चालान काट दिया. दिलचस्प और हैरान करने वाली बात ये है कि पुलिसकर्मी ने EV कार का प्रदूषण (PUC) का चालान बना दिया. पुनाराम उस समय जोधपुर में थे और उनके बड़े भाई अशोक पंवार गाड़ी चला रहे थे. पुनाराम के पास जब चालान का मैसेज पहुंचा तो उसने तुरंत कार चला रहे अपने बड़े भाई अशोक को कॉल पर इस बात की जानकारी दी. 

Read more!

पुलिस की दलील- 'मशीन में नहीं दिख रहा सर्टिफिकेट'

जिस समय पुनाराम को कॉल आया. अशोक नागौर में उसी RTO रोड़ पर ही थे, जहां पुलिसकर्मी ने उनका चालान काटा. जैसे ही अशोक को पता चला कि जो EV कार चला रहे हैं उसका पुलिस में PUC का चालान बना दिया. वह तुरंत उस पुलिसकर्मी के पास पहुंचे.

अशोक ने वहां मौजूद ASI राजकुमार से चालान करने की वजह पूछी और ये भी बताया किया यह EV कार है तो ASI राजकुमार ने अपनी मशीन में PUC सर्टिफिकेट NIL होने के हवाला देते हुए कहा कि "हमारी मशीन में आपकी इस कार PUC नहीं दिखा रहा है, इसलिए हमने चालान बना दिया है."

कितने रुपए का चालान बनाया!

पुलिसकर्मी ने ईवी कार के 2 चालान बनाए. पहला 200 रुपए का, कार पर टिनटिड ग्लास यानी काले शीशे का चालान और दूसरा चालान PUC का, 1500 रुपए का. कुल 1700 रुपए के चालान बनाए गए.

पूरे घटनाक्रम का वीडियो देखिए

कानूनी कार्रवाई की तैयारी

अशोक पंवार का कहना है कि पुलिस की यह कार्रवाई पूरी तरह नियमों के खिलाफ है. उन्होंने बताया कि गाड़ी के शीशे काले नहीं थे, बल्कि धूप से बचने के लिए सिर्फ जाली लगाई गई थी. सबसे बड़ी बात यह कि इलेक्ट्रिक गाड़ी से धुआं निकलता ही नहीं, तो उसका पॉल्यूशन सर्टिफिकेट कैसे मांगा जा सकता है. अशोक ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया है और अब वह इस मामले में कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं.
 

    follow google news