क्या है प्रेम बाईसा की मौत का सच? एसीपी छवि शर्मा सुलझाएंगी गुत्थी, जोधपुर पुलिस ने बनाई SIT

अशोक शर्मा

31 Jan 2026 (अपडेटेड: Jan 31 2026 4:04 PM)

Sadhvi Prem Baisa: जोधपुर की मशहूर कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस ने कड़ा कदम उठाया है. पुलिस कमिश्नर ने मामले की गहराई से जांच के लिए एसीपी छवि शर्मा के नेतृत्व में SIT बनाई है.

Sadhvi Prem Baisa
Sadhvi Prem Baisa
Google CTA

Sadhvi Prem Baisa: राजस्थान के जोधपुर की मशहूर कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत का मामला अब चर्चा में है. उनकी मौत कैसे हुई, यह अब तक साफ नहीं हो पाया है. लोगों के मन में कई सवाल हैं, इसलिए जोधपुर पुलिस ने अब इसकी जांच के लिए एक खास टीम (SIT) बना दी है. पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान ने खुद इसके आदेश दिए हैं ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके.

Read more!

महिला अफसर संभालेंगी जिम्मेदारी

इस खास टीम की कमान ACP छवि शर्मा को दी गई है. टीम में कंप्यूटर और इंटरनेट के एक्सपर्ट्स को भी शामिल किया गया है.

टीम में राजीव भादू (SHO), प्राची गुर्जर (सब इंस्पेक्टर), राकेश (ASI एवं साइबर एक्सपर्ट), कॉन्स्टेबल जगदीश, कॉन्स्टेबल दलाराम, कॉन्स्टेबल भगाराम, कॉन्स्टेबल महेंद्र, कॉन्स्टेबल रघुवीर और महिला कॉन्स्टेबल कलावती को भी शामिल किया गया है.

SIT सोशल मीडिया गतिविधियों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), मेडिकल रिपोर्ट और घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों की बारीकी से जांच करेगी. 

पुलिस किन बातों की जांच करेगी?

  • साध्वी के मोबाइल फोन की जांच होगी कि उन्होंने आखिरी बार किससे बात की थी.
  • उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स को देखा जाएगा.
  • अस्पताल की रिपोर्ट और मौके से मिले सबूतों की फिर से जांच होगी.

क्यों हो रही है इतनी बड़ी जांच?

साध्वी प्रेम बाईसा के चाहने वाले बहुत लोग हैं. उनकी अचानक और संदिग्ध मौत से उनके भक्तों और संतों में काफी दुख और गुस्सा है. इंटरनेट पर भी लोग इस बारे में तरह-तरह की बातें कर रहे थे. इसी वजह से पुलिस ने तय किया कि एक स्पेशल टीम बनाकर इस पूरे मामले की ठीक से पड़ताल की जाए ताकि कोई शक न रहे.

क्यों उठी SIT की मांग? 

साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के बाद से ही उनके अनुयायियों और संत समाज में भारी गुस्सा था. सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह के दावे किए जा रहे थे. मामले की गंभीरता और लोगों की भावनाओं को देखते हुए प्रशासन ने निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है. पुलिस का कहना है कि सच जल्द ही सबके सामने होगा.