जोधपुर में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को युवक ने सरेराह पीटा, बरसाए लात-घूंसे, पुलिस ने पकड़ा तो बताई ये अजीबोगरीब वजह

जोधपुर के बनाड़ इलाके में एक कॉलेज छात्र ने सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल के साथ बिना वजह मारपीट की. जब राहगीरों ने टीचर को बचाने की कोशिश की, तो आरोपी उनसे भी उलझ गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर लिया है.

jodhpur
jodhpur

अशोक शर्मा

follow google news

राजस्थान के जोधपुर जिले से एक विचलित करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कॉलेज छात्र ने सरेराह एक स्कूल प्रिंसिपल की पिटाई कर दी. घटना बनाड़ थाना क्षेत्र की है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Read more!

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, नांदड़ी स्थित सरकारी स्कूल में कार्यरत प्रिंसिपल शिवराम (52) शनिवार शाम करीब 7 बजे श्रीराम कॉलोनी से गुजर रहे थे. इसी दौरान एक जरूरी फोन आने पर उन्होंने अपनी स्कूटी सड़क किनारे रोकी. तभी वहां मौजूद मोहित (24) नामक युवक ने बिना किसी बात के उनकी स्कूटी को लात मार दी. जब प्रिंसिपल ने इसका विरोध किया तो युवक आपा खो बैठा और गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी.

बचाने आए लोगों से भी की बदतमीजी

हंगामा बढ़ते देख स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और बीच-बचाव की कोशिश की. हैरान करने वाली बात यह रही कि आरोपी युवक शांत होने के बजाय टीचर को बचाने आए लोगों से भी भिड़ गया और उनके साथ भी अभद्रता की. पीड़ित शिवराम ने बताया कि वह आरोपी को पहले से नहीं जानते थे और यह हमला पूरी तरह अचानक था.

आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई

मामले के जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक बीजाराम ने बताया कि आरोपी युवक सारण नगर निवासी मोहित (24) कल रात में पकड़ लिया गया है. वह एक कॉलेज का स्टूडेंट है. मारपीट को लेकर युवक बताया कि उसे गुस्सा आ गया था. इस वजह से उसने मारपीट की.

    follow google news