कल का मौसम राजस्थान जयपुर, अजमेर IMD Weather and Rain alert: अगले 5-6 दिन बारिश मचाएगी आफत

राजस्थान तक

11 Aug 2024 (अपडेटेड: Aug 12 2024 11:57 AM)

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 11 अगस्त को परिसंचरण तंत्र उत्तर-पूर्वी राजस्थान (rajasthan weather) और आसपास के क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है. इसके अगले 3-4 दिनों तक ऐसे ही बने रहने की संभावना है.

तस्वीर: इंडिया टुडे.
तस्वीर: इंडिया टुडे.
Google CTA

राजस्थान (rajasthan weather update) में अलग-अलग जिलों में बारिश से नदियां उफान पर हैं. तलाब बहकर ओवरफ्लो हो रहे हैं और बांध में पानी की आवक जोरदार है. करौली के लोग पिछले 36 घंटों से बारसाती पानी से घिरे हैं. वहां प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. वहीं रविवार को जयपुर एयरपोर्ट पर दोपहर ढाई बजे तक 57 मिली मीटर बारिश हो चुकी थी. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5-6 दिनों में जयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी तो कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है. 

Read more!

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 11 अगस्त को परिसंचरण तंत्र उत्तर-पूर्वी राजस्थान (rajasthan weather) और आसपास के क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है. इसके अगले 3-4 दिनों तक ऐसे ही बने रहने की संभावना है. इस तंत्र के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में अगले 5-6 दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी. इस दौरान जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा संभाग के कई भागों में अति भारी बारिश होने की प्रबल संभावना जताई गई है.  

पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के कई इलाकों में अगले 4-5 दिन अधिकांश भागों में कहीं मध्यम तो कहीं-कहीं तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है. इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है. 

राजस्थान में 10 अगस्त के दिन और रात की बात करें तो पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई. वहीं पूर्वी राजस्थान में कई स्थानों पर बारिश हुई. दौसा , भरतपुर , सवाई माधोपुर , कोटा और बारां जिले में भारी बारिश दर्ज की गई. टोंक जिले में भारी से अति भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए. वहीं करौलीअत्यंत भारी बारिश ने तबाही मचा दी. पूर्वी राजस्थान में सबसे ज्यादा बारिश करौली में 380 मिलीमीटर हुई. वहीं पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर जिले के पूगल में  32 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड कर गई.