कैशियर निकला लुटेरा! मैनेजर को बिना बताए सट्टे में लगा दिए बैंक के 41 लाख, सच सामने आया तो उड़े होश

गोपाल लाल

06 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 6 2023 1:32 AM)

Karauli News: करौली जिले के उपखंड हिंडौन सिटी (Hindaun City) मुख्यालय की यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) की शाखा में पिछले दिनों 41 लाख रुपए के गबन का मामला सामने आया. यह केस नई मंडी थाना हिंडौन सिटी में दर्ज हुआ, जिसमें पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए बैंक में ही […]

बैंक कर्मचारी बने लुटेरे! कैशियर ने बिना बताए सट्टे में लगाए 41 लाख, पूरा सच सामने आया तो मैनेजर के
बैंक कर्मचारी बने लुटेरे! कैशियर ने बिना बताए सट्टे में लगाए 41 लाख, पूरा सच सामने आया तो मैनेजर के
Google CTA

Karauli News: करौली जिले के उपखंड हिंडौन सिटी (Hindaun City) मुख्यालय की यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) की शाखा में पिछले दिनों 41 लाख रुपए के गबन का मामला सामने आया. यह केस नई मंडी थाना हिंडौन सिटी में दर्ज हुआ, जिसमें पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए बैंक में ही कार्यरत कैशियर जयदेव डागुर और क्लर्क प्रेमराज मीना को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पुलिस पूछताछ में उन्होंने बैंक से 41 लाख रुपए एक मोबाइल ऐप सैफरॉन एक्स चेंज के जरिए जुआ खेलने के गबन के लिए निकालना स्वीकार किया है.

Read more!

बैंक मैनेजर जितेंद्र मीणा ने एक अक्टूबर को बैंक के केस की जानकारी ली तो उसमें 41 लाख रुपए कम पाए गए, जिसकी कैशियर जगदेव और क्लर्क प्रेमराज मीना से पूछताछ की गई तो उन्होंने मैनेजर को बताया कि कैश आ जाएगा लेकिन जब देर शाम तक कैश नहीं आया तो उन्होंने नई मंडी थाना अधिकारी हिंडौन सिटी के पास जाकर 41 लाख रुपए कैश गबन का मामला नाम दर्ज कराया.

दोनों की सीसीटीवी फुटेज आई सामने

थाना अधिकारी बृजेंद्र सिंह ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज देखकर पता लगाया कि कैशियर जगदेव और क्लर्क प्रेमराज मीना रुपए ले जाते हुए कई बार देखे जा रहे हैं. जब उन दोनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने मोबाइल एप सैफरॉन एक्सचेंज के जरिए जुआ खेलने के लिए यह राशि गबन करना स्वीकार किया तो दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है जबकि गबन की राशि को दलाल लोकेश मीणा के द्वारा सपोटरा के डाबरा में मोबाइल ऐप से जुआ खिलाने वाले अजय कुमार मीणा के पास पहुंचाना स्वीकार किया है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

राशि जमा कराने के बहाने पैसा लेकर जाते

थाना अधिकारी को सीसीटीवी फुटेज में 30 सितंबर को क्लर्क प्रेमराज मीना एसबीआई बैंक की ब्रांच में बैंक की राशि जमा करने के बहाने कई बार राशि ले जाते हुए देखा जा रहा है. जो बैंक में जमा करने की बजाय दलाल लोकेश मीणा को देकर वापस बैंक में जाकर बैठ जाता है. इस प्रकार 30 सितंबर को कुल 41 लाख रुपए गबन किए जाते हैं और दलाल के द्वारा यह राशि सपोटरा में गांव डाबरा निवासी अजय कुमार मीणा के यहां पहुंचा देते हैं, जो जिले में मोबाइल ऐप सैफरान एक्स चेंज पर जुआ व सट्टा खेलने का काम कराता है, बताया जा रहा है अजय कुमार मीणा मुख्य सरगना है जो ऑनलाइन जुआ सट्टा खिलाता है. पुलिस अजय कुमार मीणा की भी तलाश में लगी हुई है.

Karauli: रक्षाबंधन पर भाई ने बहन को दिया अनोखा गिफ्ट, चांद पर 2 एकड़ जमीन खरीद कर दिया बड़ा तोहफा