करौली: ERCP योजना को लेकर मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का कड़ा विरोध, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंड़े

सुनील जोशी

25 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 25 2023 1:33 AM)

Karauli: गंगापुर सिटी और करौली में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat ) को काफी विरोध झेलना पड़ा. मुख्यमंत्री के सलाहकार और गंगापुर सिटी विधायक रामकेश मीणा (Ramkesh Meena) ने अपने समर्थकों के साथ ERCP योजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं करने पर गजेंद्र सिंह शेखावत को काले झंडे दिखाए. साथ […]

करौली: ERCP योजना को लेकर मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का कड़ा विरोध, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिखाए
करौली: ERCP योजना को लेकर मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का कड़ा विरोध, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिखाए
Google CTA

Karauli: गंगापुर सिटी और करौली में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat ) को काफी विरोध झेलना पड़ा. मुख्यमंत्री के सलाहकार और गंगापुर सिटी विधायक रामकेश मीणा (Ramkesh Meena) ने अपने समर्थकों के साथ ERCP योजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं करने पर गजेंद्र सिंह शेखावत को काले झंडे दिखाए. साथ ही मंत्री की गाड़ी को भी घेरने का प्रयास किया. मंत्री यहां भाजपा की परिवर्तन यात्रा की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे थे. इसी दौरान सैकड़ों कांग्रेसी समर्थकों ने अचानक मंत्री की गाड़ी के सामने आकर काले झंड़े दिखाने शुरू कर दिए. इस दौरान शेखावत की सुरक्षा में चल रहे पुलिसकर्मियों एंव उनके सुरक्षाकर्मियों ने मुश्किल से उनके वाहनों के आगे से को हटाया.

Read more!

इस घटना के बाद मंत्री कार्यक्रम में पहुंचे और वहां कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि राजस्थान पूर्वी नहर परियोजना (ERCP) को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत झूठ बोल रहे हैं. वह राजनीति करना चाहते हैं.

मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार ने बताया था योजना किसान हितैषी नहीं

शेखावत ने कहा कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में सरकार कांग्रेस की बनी तो तत्कालीन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने यह कहते हुए मना कर दिया कि मध्यप्रदेश के हितों के खिलाफ है यह, इसलिए इस परियोजना को मध्य प्रदेश अपनी स्वीकृति नहीं देता. मुख्यमंत्री द्वारा 16,000 करोड़ में जो परियोजना के सपने राजस्थान को दिखाई जा रहे हैं उससे केवल अजमेर, जयपुर और टोंक के लोगों का भला होगा बाकी 10 जिलों का नहीं होगा.

केंद्र की योजना का नहीं हुआ क्रियान्वयन 

वहीं करौली सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री ने कहा राजस्थान की वर्तमान सरकार पिछले साढ़े साल से आपसी लड़ाई में लगी हुई है. मंत्री ने घर-घर जल योजना को लेकर भी सीएम पर हमला बोला, उन्होंने कहा कि योजना का क्रियान्वयन राजस्थान सरकार ठीक से नहीं कर पाई.

सीएम गहलोत पर बोला हमला

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि खुद गहलोत के गृहमंत्री होते हुए प्रदेश में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. अपराधियों का आत्मविश्वास बढ़ा है. राजस्थान की जनता डरी हुई है. सहमी हुई है सांप्रदायिक ताकतों का बढ़ावा बना है. पिछले साढ़े चार साल से राजस्थान की डेढ़ करोड़ जनता कांग्रेस शासन कि भ्रष्टाचार को अपराधियों की बेलगाम कामयाबी को झेल रही है.

आपको बता दें कि गंगापुर सिटी में गृहमंत्री अमित शाह का 26 अगस्त को दौरा प्रस्तावित है. जिसको लेकर भाजपा पदाधिकारी में गुस्सा था लेकिन केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बैठक के दौरान किसी भी प्रकार से गंगापुर सिटी के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के बारे में कोई चर्चा नहीं की.

Sachin Pilot के गढ़ Dausa में ERCP घिरे शेखावत, मैदान छोड़ भागे!