दानिश अबरार पर हमले के बाद 5 युवक डिटेन, किरोड़ीलाल मीणा ने थाने के बाहर किया विरोध

राजस्थान तक

• 04:53 AM • 24 Oct 2023

Kirorilal meena allegation on Dausa Police: सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार (danish abrar) पर हमले के मामले में दौसा की 3 थानों की पुलिस ने पीछा कर 5 युवकों को डिटेन किया. इसके बाद राज्यसभा सांसद ड़ॉ. किरोड़ी लाल मीणा (dr. kirorilal meena) विरोध में उतर गए और अपने समर्थकों के साथ नांगल राजावतान थाने […]

NewsTak
Google CTA

Kirorilal meena allegation on Dausa Police: सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार (danish abrar) पर हमले के मामले में दौसा की 3 थानों की पुलिस ने पीछा कर 5 युवकों को डिटेन किया. इसके बाद राज्यसभा सांसद ड़ॉ. किरोड़ी लाल मीणा (dr. kirorilal meena) विरोध में उतर गए और अपने समर्थकों के साथ नांगल राजावतान थाने पहुंच गए. उन्होंने कहना है कि उनके कार्यकर्ता निर्दोष हैं. साथ ही आरोप लगाया कि उन्हें अरेस्ट करके बेरहमी से मारपीट की गई है.

Read more!

मीणा ने इस पूरे मामले में दानिश अबरार की साजिश का इशारा किया. उन्होंने कहा कि विधायक दानिश अबरार पर हमला उसके ही गुंडों की ओर से किया गया है. साथ ही मांग की है कि युवकों की बेरहमी से पिटाई करने के मामले में मेडिकल करवाया जाए और संबंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए.

हमले के वक्त दानिश अबरार का परिवार भी था साथ

बता दें कि 23 अक्टूबर को सवाई माधोपुर से विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अबरार की गाड़ी पर हमला हुआ. यह घटना जिले के मलारना चौड़ पर हुई. हमला करने वाले लोगों ने काले झंडे दिखाकर दानिश अबरार के खिलाफ नारेबाजी भी की. इसके बाद फेसबुक लाइव करके दानिश अबरार ने बताया, “एक हुजूम ने हमारे ऊपर जानलेवा हमला किया. मेरे साथ हमारे जिलाध्यक्ष, हमारे उप प्रमुख साहब और तमाम जनता थी. मेरा परिवार भी साथ था.”

फेसबुक लाइव में दानिश अबरार ने कहा, “आज जब टिकट मिलने के बाद मैं सवाई माधोपुर में आया तो मेरे ऊपर जानलेवा हमला किया गया. अभी तो माधोपुर में घुसा हूं. जो दस साल से नहीं हुआ आज वो हो गया. मेरी पूरी गाड़ी को फोड़ दिया गया. मेरे लोगों को पीटा गया. अगर कोई सोचता है कि गाड़ी फोड़कर, रास्ते रोककर और गोली मारके चुनाव जीत सकता तो वह न केवल बहुत बड़ी भूल होगी बल्कि उस ताबूत पर आखिरी कील साबित होगी.”