कोटा में 78 साल की अमेरिकी महिला की मौत के बाद 34 साल के युवक का दावा- ये मेरी पत्नी है

चेतन गुर्जर

• 09:14 PM • 17 Jul 2024

बुजुर्ग महिला की बेटी ने उसकी अंतिम क्रिया भारत में ही करने की मंजूरी दे दी. पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम कराकर शव 34 वर्षीय युवक भरत को सौंप दिया. पुलिस के मुताबिक भरत बेरोजगार युवक है.

तस्वीर: चेतन गुर्जर, राजस्थान तक.
तस्वीर: चेतन गुर्जर, राजस्थान तक.
Google CTA

कोटा (kota news) में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां एक 78 साल की बुजुर्ग की मौत होने के बाद 34 साल के युवक ने दावा किया है कि ये उसकी पत्नी है. दोनों 8 दिसंबर 2023 को कोर्ट में जाकर शादी की है. पुलिस (kota police) ने पोस्टमार्टम के पहले विदेशी नागरिक होने के कारण कानूनी कार्रवाई करते हुए अमेरिकी दूतावास से संपर्क किया. उनके जरिए महिला के परिजनों को कॉन्टैक्ट किया गया. महिला की बेटी ने पोस्टमार्टम की इजाजत दे दी. 

Read more!

बुजुर्ग महिला की बेटी ने उसकी अंतिम क्रिया भारत में ही करने की मंजूरी दे दी. पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम कराकर शव 34 वर्षीय युवक भरत को सौंप दिया. पुलिस के मुताबिक भरत बेरोजगार युवक है. 

भरत ने बताया कि उसकी मुलाकात अमेरिका की जेकलीन आस्टीन सेलेटन (American elderly woman marries a young man from Kota) से सोशल मीडिया पर हुई. दोनों में बातें होने लगीं. जब युवक ने प्यार का इजहार किया तो महिला ने बताया कि वो 78 साल की बुजुर्ग है और शादीशुदा है. उसके बच्चे भी हैं जो अब बड़े हो चुके हैं. इसके बाद भरत ने उसे इंडिया घूमने का न्यौता दिया. महिला इंडिया घूमने आई और भरत से मिली. भरत ने फिर महिला से प्रपोज कर शादी का प्रस्ताव रखा. दोनों ने आपसी सहमति से 8 दिसंबर 2023 को कोर्ट में जाकर शादी कर ली. 

ऐसे हो गई महिला की मौत

थानाधिकारी नवल कुमार शर्मा ने बताया कि मोहनलाल सुखाड़िया आवासीय योजना निवासी भरत जोशी का दावा है कि महिला उसकी पत्नी है. महिला भरत के साथ कोटा के नांता इलाके में रहती थी. अमेरिकी बुजुर्ग की 7 जुलाई को अचानक तबीयत खराब हो गई. उसे उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई. उसे तुंरत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां डॉक्टर ने पेट और आंत संबंधी रोग के चलते 10 जुलाई को ऑपरेशन किया. ऑपरेशन के बाद महिला की तबीयत बिगड़ती चली गई. 15 जुलाई को तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसे एंबुलेंस के जरिए जयपुर ले जाया जा रहा था जहां उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.