कोटाः शराब के नशे में एक बेटे ने पिता पर किया हमला, घायल को हॉस्पिटल में कराया भर्ती

संजय वर्मा

19 Feb 2023 (अपडेटेड: Feb 19 2023 11:48 AM)

Kota news: कोटा में एक बेटे ने अपने पिता को मारने की कोशिश की. यह घटना देर रात की है, जब पिता सो रहा था. उसके ही पुत्र अजय ने पिता राधेश्याम के पास रखे हुए पानी के लौटे हमला कर दिया. यह पूरी वारदात कोटा के आर के पुरम इलाके की है. घर में […]

NewsTak
Google CTA

Kota news: कोटा में एक बेटे ने अपने पिता को मारने की कोशिश की. यह घटना देर रात की है, जब पिता सो रहा था. उसके ही पुत्र अजय ने पिता राधेश्याम के पास रखे हुए पानी के लौटे हमला कर दिया. यह पूरी वारदात कोटा के आर के पुरम इलाके की है.

Read more!

घर में दोहिती का विवाह समारोह चल रहा था. तभी घर में सो रहे पिता पर शराब के नशे में पुत्र ने जानलेवा हमला कर दिया. घायल की पत्नी सावित्रीबाई ने बताया कि वह और उनके पति मकान में ऊपर की मंजिल पर ही सोते हैं, लेकिन वह किसी काम से घर में नीचे आई थी. तभी उसके बेटे ने पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया.

यह भी पढ़ेंः शिवचरण माथुर थे CM के दावेदार, दोस्त सिंधिया का ही नहीं मिला साथ, गहलोत की हुई ताजपोशी, पढ़ें यह किस्सा

दरअसल, राधेश्याम की दोहिती का विवाह समारोह था. विदाई के बाद सभी रिश्तेदार अपने घर चले गए और राधेश्याम छत पर जाकर सो गया. नशे की हालत में राधेश्याम के सबसे छोटे बेटे अजय ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि अजय किसी बात को लेकर अपने पिता से नाराज था और उसने शराब के नशे में चूर होकर अपना आपा खो दिया. पिता पर हमला करने के बाद नीचे आया और मां से बोला कि पापा को किसी ने मार दिया है. घायल अवस्था में पिता राधेश्याम को एमबीएस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया जहां पर उसका इलाज जारी है.

आरोपी की मां सावित्री देवी ने बताया कि उनका बेटा अजय अभी अविवाहित है और अक्सर शराब पीता है. घटना से पहले उसने शराब के नशे में सावित्री देवी और उनकी बेटी से भी मारपीट की थी. वह अक्सर पैसे की डिमांड भी करता है. अब इस पूरे मामले की जांच आरके पुरम थाना पुलिस कर रही है.

यह भी पढ़ेंः जनसभा में बोले गहलोत- मैं नहीं घबराता, जो मुझे जानते है, उन्हें पता है कि राजस्थान का CM क्या है