कोटाः पठान मूवी के दौरान दर्शकों ने की तोड़फोड़, कैंटीन में दिखा लूटपाट का नजारा

Kota News: कोटा के नटराज सिनेमा में पठान मूवी के दौरान हंगाम हो गया. यह हंगामा किसी संगठन ने नहीं बल्कि मूवी देखने आए शाहरुख खान के फैंस ने ही कर दिया. जब दर्शकों को बैठने के लिए जगह नहीं मिली तो दर्शकों ने गुस्सा जाहिर किया. हंगामा देखकर सिनेमा और कैंटीन के कर्मचारी भी […]

NewsTak

संजय वर्मा

follow google news

Kota News: कोटा के नटराज सिनेमा में पठान मूवी के दौरान हंगाम हो गया. यह हंगामा किसी संगठन ने नहीं बल्कि मूवी देखने आए शाहरुख खान के फैंस ने ही कर दिया. जब दर्शकों को बैठने के लिए जगह नहीं मिली तो दर्शकों ने गुस्सा जाहिर किया. हंगामा देखकर सिनेमा और कैंटीन के कर्मचारी भी भाग गए.

Read more!

जिसके बाद सिनेमा के बाहर हुई तोड़फोड़ हुई और कैंटीन में लूटपाट जैसा नजारा दिखा. भीमगंज मंडी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा शांत कराया. जिसके बाद सीट उपलब्ध नहीं होने के चलते पर सिनेमा संचालक ने कई दर्शकों को पैसा भी रिफंड किया.

दरअसल, पठान मूवी के रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग के साथ ही जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है. कई जगह शो हाउसफुल होने के चलते टिकट भी मिलना मुश्किल है. ऐसा ही कुछ नजारा अब कोटा में भी देखने को मिला.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान की सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी, संदीप पाठक ने बताया पूरा प्लान

 

    follow google news