कोटा: जयमाला हुई, फोटो खिंचवाए, फिर फेरों से ठीक पहले गायब हो गई दुल्हन!

कोटा के बोरखेड़ा में जयमाला के बाद दुल्हन सपरिवार मंडप से गायब हो गई. दूल्हा पक्ष ने लाखों की ठगी का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जबकि पुलिस जांच में जेवर विवाद और दहेज की मांग का एंगल भी सामने आ रहा है.

kota
kota

अमित तिवारी

follow google news

राजस्थान के कोटा जिले में एक शादी समारोह विवाद का कारण बन गई।फेरों से ठीक पहले दुल्हन अपने परिवार सहित अचानक गायब हो गई. जयमाला हो चुकी थी, बाराती भोजन कर रहे थे और पंडित फेरे करवाने की तैयारी में बैठे थे, लेकिन तभी दुल्हन पक्ष के अचानक चले जाने से पूरा मैरिज गार्डन सन्न रह गया. अब यह मामला सोशल मीडिया से लेकर पुलिस थाने तक चर्चा का विषय बना हुआ है.

Read more!

यह मामला कोटा के बोरखेड़ा इलाके का है. दूल्हा पक्ष का कहना है कि शादी पूरी रस्मों के साथ आगे बढ़ रही थी. जयमाला हो चुकी थी, फोटो भी खिंच चुके थे और सभी मेहमान शादी के माहौल का आनंद ले रहे थे. लेकिन फेरों से ठीक पहले दुल्हन मुस्कान कंवर और उसका परिवार बिना किसी को बताए वहां से निकल गया.

दूल्हा पक्ष ने क्या कहा?

दूल्हा पक्ष के अनुसार, जब काफी देर तक दुल्हन वापस नहीं लौटी तो वे उसके घर पहुंचे, लेकिन वहां घर पर ताला लगा मिला. इससे परिवार के होश उड़ गए. दूल्हे के पिता स्वरूप सिंह ने आरोप लगाया कि शादी के नाम पर उनसे लाखों रुपये लिए गए. हल्दी, मेहंदी, निकासी, बिंदौरी से लेकर शादी का पूरा खर्च लड़के वालों ने उठाया था.

उन्होंने कहा कि भरोसे के साथ रिश्ता तय किया गया था, लेकिन फेरों से पहले इस तरह दुल्हन पक्ष का गायब हो जाना सीधी ठगी जैसा मामला लगता है. परिवार ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

पुलिस ने क्या बताया!

हालांकि पुलिस जांच में मामला केवल दुल्हन के गायब होने तक सीमित नहीं दिख रहा. बोरखेड़ा थाने के हेड कांस्टेबल हनुमान के अनुसार, फेरों से पहले दुल्हन जब तैयार होने गई, उसी दौरान दोनों पक्षों के बीच जेवर को लेकर विवाद शुरू हो गया.

दुल्हन पक्ष का पक्ष जानिए

दुल्हन पक्ष का आरोप है कि फेरों से ठीक पहले दूल्हा पक्ष की ओर से दहेज की मांग की गई थी. इसी बात को लेकर माहौल बिगड़ गया और विवाद इतना बढ़ गया कि शादी रुक गई. दुल्हन पक्ष का कहना है कि उन्होंने दहेज की मांग के कारण यह फैसला लिया.

अब पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच कर रही है. यह मामला शादी के नाम पर ठगी का है या फिर दहेज और जेवर विवाद के कारण रिश्ता टूटा, इसका सच जांच के बाद ही सामने आएगा. फिलहाल कोटा की यह शादी बिना फेरों के ही पूरे शहर में चर्चा का विषय बन चुकी है.

 

    follow google news