कोचिंग नगरी में छात्रों के लिए नवाचार, कोई भी समस्या हो वेबसाइट पर करें शिकायत, 3 दिन में मिलेगी राहत

चेतन गुर्जर

02 Feb 2023 (अपडेटेड: Feb 2 2023 3:44 AM)

Kota: कोटा शहर में विभिन्न प्रदेशों से शिक्षा प्राप्त करने के लिए आने वाले विद्यार्थियों को कोचिंग संस्थान, हॉस्टल, पीजी, मैस, परिवहन, लॉ एण्ड ऑर्डर सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए जिला प्रशासन ने अनुकरणीय पहल करते हुए वेबसाइट (studentecomplaint.in) लॉन्च की है. जिला कलक्टर ओपी बुनकर ने बुधवार को कलेक्ट्रेट […]

NewsTak
Google CTA

Kota: कोटा शहर में विभिन्न प्रदेशों से शिक्षा प्राप्त करने के लिए आने वाले विद्यार्थियों को कोचिंग संस्थान, हॉस्टल, पीजी, मैस, परिवहन, लॉ एण्ड ऑर्डर सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए जिला प्रशासन ने अनुकरणीय पहल करते हुए वेबसाइट (studentecomplaint.in) लॉन्च की है.

Read more!

जिला कलक्टर ओपी बुनकर ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र में स्टूडेंट ई-कंप्लेंट पोर्टल के वेबसाइट को लॉन्च किया. उन्होंने बताया कि इसके माध्यम से विद्यार्थी अपनी शिकायत दर्ज करा सकता हैं. शिकायत दर्ज करते ही विद्यार्थी को उसके मोबाईल पर शिकायत पंजीयन संख्या की सूचना एसएमएस के माध्यम से मिल सकेगी.

जिला कलेक्टर ने कहा कि विद्यार्थी शिकायत पंजीयन संख्या के आधार पर दर्ज शिकायत की स्थिति की जानकारी भी ऑनलाईन देख सकेंगे. उन्होंने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से पुलिस, परिवहन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, शिक्षा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, विद्युत केईडीएल आदि विभागों को जोड़ा गया है. उन्होंने बताया कि वेबसाइट में 10 विभिन्न प्रकार की कैटेगरी बनाई गई है जिसके आधार पर विद्यार्थी एवं परिजन लिखकर अथवा दस्तावेज अपलोड करके भी अपनी शिकायत को दर्ज करा सकते हैं.

उन्होंने बताया कि वेबसाइट में कंप्लेंट फॉर्म, ट्रेक कंप्लेंट, रिसॉर्स एवं कोटा के ट्यूरिज्म प्लेस आदि को प्रदर्शित किया गया है. उन्होंने सभी कोचिंग, हॉस्टल, मैस, पीजी आदि में वेबसाइट की जानकारी एवं इससे संबंधित डिस्प्ले बोर्ड प्रदर्शित करने का आव्हान किया है जिससे विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके परिजनों को भी इस वेबसाइट के बारे में जानकारी मिल सके और किसी प्रकार की समस्या व शिकायत होने पर ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे. इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी मुकेश विजय, भारत जैन एवं राहुल वर्मा उपस्थित रहे.

बजट में आदिवासियों के लिए बड़ा ऐलान, क्या 2023 के लिए बीजेपी को मिला नया ब्रह्मास्त्र, जानें