कोटा में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी दो मंजिला इमारत, मलबे में दबे कई लोग, 8 लोगों को बचाया गया, रेस्क्यू जारी

Kota Building Collapse News: राजस्थान के कोटा (Jawahar Nagar) में एक निर्माणाधीन इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया. मलबे में दबे 8 लोगों को निकाला गया, स्पीकर ओम बिड़ला और मंत्री मदन दिलावर ने संभाला मोर्चा. जानें ताजा अपडेट.

NewsTak
कोटा में दो मंजिला इमारत भरभराकर गिरी.

चेतन गुर्जर

follow google news

राजस्थान की कोचिंग सिटी कोटा के जवाहर नगर थाना इलाके शनिवार रात एक दर्दनाक हादसे की खबर आई है. यहां इंदिरा विहार इलाके में स्थित एक निर्माणाधीन दो मंजिला इमारत अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गई. इस इमारत में 'मुरादाबादी नॉन वेज रेस्टोरेंट' संचालित हो रहा था, जिसके चलते हादसे के वक्त वहां कई लोग मौजूद थे. 

Read more!

8 लोगों का सफल रेस्क्यू, एक अब भी मलबे में

शनिवार शाम करीब 8:45 बजे के करीब बिल्डिंग भरभराकर गिर गई. इस हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई. मलबे में कुल 9 लोगों के दबे होने की शुरुआती जानकारी मिली है, जिनमें से राहत एवं बचाव दल ने अब तक 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. जिला कलेक्टर के अनुसार, इस हादसे में 7 लोग घायल हुए हैं. चमत्कारिक रूप से, मलबे में फंसा एक व्यक्ति लगातार फोन के जरिए प्रशासन के संपर्क में है, जिसे निकालने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास जारी हैं. 

प्रशासनिक अमला मौके पर, मंत्री दिलावर ने संभाला मोर्चा

हादसे की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर तुरंत मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान संभाली. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मलबे में फंसे आखिरी व्यक्ति को हर हाल में सुरक्षित बाहर निकाला जाए. 

स्पीकर ओम बिड़ला ने जताई चिंता

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने भी कोटा हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने जिला कलेक्टर और सिटी एसपी से फोन पर बात कर राहत कार्यों को तेज करने और घायलों को सर्वोत्तम इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं. मौके पर उनके ओएसडी राजीव दत्ता भी मौजूद हैं. 

देरी से पहुंची क्रेन, स्थानीय लोगों में आक्रोश

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान स्थानीय निवासियों का गुस्सा भी फूट पड़ा. लोगों का आरोप है कि मलबे को हटाने के लिए जरूरी क्रेन करीब डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची, जिससे शुरुआती दौर में बचाव कार्य की गति धीमी रही. यदि क्रेन समय पर आती तो रेस्क्यू और जल्दी पूरा हो सकता था. 

निर्माणाधीन थी बिल्डिंग

बताया जा रहा है कि ओपरा हॉस्पिटल रोड पर स्थित इस बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा था. दो मंजिलें तैयार हो चुकी थीं और ऊपर का काम जारी था. पुलिस ने फिलहाल पूरे इलाके को बैरिकेडिंग कर सील कर दिया है ताकि बचाव कार्य में कोई बाधा न आए. 

बाड़मेर में इंसानियत शर्मसार! बुजुर्ग को जूतों से पीटा, रहम की भीख मांगता रहा पीड़ित; रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO
 

    follow google news