Kuldeep Indora Ganganagar Result: गंगानगर लोकसभा से कांग्रेस के कुलदीप इंदौरा जीते, बीजेपी की प्रियंका बैलान को हराया

राजस्थान तक

04 Jun 2024 (अपडेटेड: Jun 4 2024 6:18 PM)

Kuldeep Indora Ganganagar Lok Sabha Seat Results declared: गंगानगर में लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आ गए हैं. इस चुनाव में बीजेपी की ओर से प्रियंका बैलान और कांग्रेस की तरफ से कुलदीप इंदौरा मैदान में हैं.

Kuldeep Indora Ganganagar Result
Kuldeep Indora Ganganagar Result
Google CTA

Ganganagar Lok Sabha Seat Results: गंगानगर में लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आ गए हैं. यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा ने जबरदस्त जीत दर्ज की है. कुलदीप ने बीजेपी की प्रत्याशी प्रियंका बैलान को करारी मात दी है. दोनों कोे बीच कड़ी टक्कर बताई जा रही थी. इस चुनाव में बीजेपी की ओर से प्रियंका बैलान और कांग्रेस की तरफ से कुलदीप इंदौरा मैदान में थी. दोनों के बीच कड़ी टक्कर बताई जा रही थी.

Read more!

बता दें कि इस सीट पर लोकसभा चुनाव 2019 में निहाल चंद ने कांग्रेस के प्रत्याशी भरत राम मेघवाल को 4 लाख 06 हजार 978 वोट से हराया था. 

2024 के नतीजे

दल प्रत्याशी वोट
बीजेपी प्रियंका बैलान 638339 
कांग्रेस कुलदीप इंदौरा 726492 

क्या थे 2019 के नतीजे 

लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम में गंगानगर सीट से बीजेपी के प्रत्याशी निहाल चंद  ने कांग्रेस के प्रत्याशी भरत राम मेघवाल को 4 लाख 06 हजार 978 वोट से हराया था. जो बहुत बड़ा मार्जिन था. बीजेपी के निहालचंद मेघवाल को 8,97,177 वोट  मिले थे, जबकि कांग्रेस के भरत राम मेघवाल को 4,90,199 वोट मिले मिले थे. 2014 में बीजेपी के निहालचंद मेघवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी भंवरलाल मेघवाल को हराया था.