सर्दी ने छुड़ाई लोगों की कंपकंपी, धौलपुर में पेड़-पौधों की पत्तियों पर जमी ओस की परत

उमेश मिश्रा

09 Jan 2023 (अपडेटेड: Jan 10 2023 12:42 PM)

Rajasthan weather News: राजस्थान के पथरीले इलाके धौलपुर में एक जनवरी से लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है. सोमवार को सुबह से ही घने कोहरे ने दस्तक दे दी जिससे लोग घरों में कैद करने के लिए मजबूर हो गए. चारों पहर शीत लहर एवं कड़ाके की सर्दी से खेतों में पेड़-पौधों पर ओस […]

NewsTak
Google CTA

Rajasthan weather News: राजस्थान के पथरीले इलाके धौलपुर में एक जनवरी से लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है. सोमवार को सुबह से ही घने कोहरे ने दस्तक दे दी जिससे लोग घरों में कैद करने के लिए मजबूर हो गए. चारों पहर शीत लहर एवं कड़ाके की सर्दी से खेतों में पेड़-पौधों पर ओस की बूंदों की परत जम गई है. हाईवे पर वाहन चालक गाड़ियों की हैड लाइट जलाकर रेंगते हुए दिखाई दिए. आमजन के साथ पशु,पक्षी एवं वन्य जीवों की दिनचर्या भी पूरी तरह से प्रभावित हो गई है.

Read more!

शहर से गुजरने वाले आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग, करौली धौलपुर हाईवे और धौलपुर भरतपुर हाईवे पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया. सर्द हवाओं ने बच्चे, युवा, बुजुर्ग एवं अधेड़ सभी को बेहाल कर दिया। कड़ाके की सर्दी से तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, आगामी दिनों में सर्दी का असर और अधिक देखा जाएगा. स्थानीय नागरिक राजेंद्र त्यागी ने बताया कि बहुत सर्दी पड़ रही हैं और सर्दी का रिकार्ड टूट रहा है. अब तो सूर्य के दर्शन भी दुर्लभ हो गए हैं.

ठंड के चलते बच्चों की पढ़ाई भी हो रही है प्रभावित
जिला प्रशासन ने ठण्ड को देखते हुए कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों का 14 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है. इसके अलावा कक्षा 10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों का समय चेंज कर दिया गया है. धौलपुर में लगातार पड़ रही कड़ाके की ठण्ड से इंसान हो या जानवर सभी का बुरा हाल है. अधिकांश लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 14 जनवरी से फिर शुरू हो सकता है शीतलहर का नया दौर, मौसम विभाग ने जताई प्रबल संभावना