लोकसभा चुनाव: राजस्थान में 2 बार ‘0’ पाने वाली कांग्रेस के लिए अच्छी खबर? मिल सकती हैं इतनी सीटें

राजस्थान तक

07 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 7 2023 6:00 PM)

Lok Sabha Election Opinion Poll 2024: फिलहाल राजस्थान में विधानसभा चुनाव (rajasthan assembly election 2023) को लेकर सरगर्मी है लेकिन प्रदेश सरकार चुनने के बाद लोग जल्द ही लोकसभा चुनाव के लिए भी वोट डालेंगे. इस बीच लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर किए गए एक सर्वे ने बीजेपी-कांग्रेस समेत तमाम पार्टियों की नींद उड़ाकर रख […]

लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 2 बार '0' पाने वाली कांग्रेस के लिए अच्छी खबर? मिल सकती हैं इतनी सीटें
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 2 बार '0' पाने वाली कांग्रेस के लिए अच्छी खबर? मिल सकती हैं इतनी सीटें
Google CTA

Lok Sabha Election Opinion Poll 2024: फिलहाल राजस्थान में विधानसभा चुनाव (rajasthan assembly election 2023) को लेकर सरगर्मी है लेकिन प्रदेश सरकार चुनने के बाद लोग जल्द ही लोकसभा चुनाव के लिए भी वोट डालेंगे. इस बीच लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर किए गए एक सर्वे ने बीजेपी-कांग्रेस समेत तमाम पार्टियों की नींद उड़ाकर रख दी है. वैसे तो बीजेपी (BJP) लगातार 2 बार राजस्थान की सभी लोकसभा सीटें जीतने में कामयाब रही है और कांग्रेस को दोनों ही बार जीरो सीट मिली थी. लेकिन इंडिया टीवी-CNX के लेटेस्ट सर्वे में ऐसा रिपीट होता हुआ नहीं दिख रहा है.

Read more!

सर्वे के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस राजस्थान में अपना खाता खोल सकती है. अगर राजस्थान में आज लोकसभा चुनाव हो जाएं तो बीजेपी 25 में से 23 सीटें जीत सकती है. वहीं कांग्रेस के खाते में 2 सीट आने की बात कही गई है. 

बीजेपी-कांग्रेस के वोट शेयर में 8% का अंतर: सर्वे

सर्वे ने यह भी बताया है कि लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान में डाले जाने वाले कुल मतों में बीजेपी-कांग्रेस का कितना शेयर होगा. 23 सीटों के साथ बीजेपी को राजस्थान में 49 फीसदी वोट मिलने की संभावना जताई गई है. वहीं कांग्रेस को 2 सीटों के साथ 41 प्रतिशत वोट हासिल हो सकते हैं. इस हिसाब से दोनों पार्टियों के वोट शेयर में 8 फीसदी का अंतर रहने का अनुमान है.

2014-2019 में कांग्रेस का हो गया था सूपड़ा साफ

राजस्थान में पीएम नरेंद्र मोदी का जलवा पिछले दो लोकसभा चुनावों में देखने को मिला है. 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जीरो सीट मिली थी. दोनों ही चुनाव में बीजेपी ने 25 में से 25 लोकसभा सीटें जीतीं. अब 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर किए गए सर्वे रिपोर्ट्स में भी बीजेपी आगे दिख रही है. हालांकि इस बार कांग्रेस अपना खाता खोलने में कामयाब हो सकती है.

यह भी पढ़ें: सिर्फ 119 सीटें तय करेगी राजस्थान का नया CM, 60 पर भाजपा तो 21 पर कांग्रेस मजबूत