BJP Candidate: कौन हैं ये 12वीं पास नेता जिनके लिए बीजेपी ने मौजूदा सांसद का काटा टिकट, जानें

BJP Candidate: राजस्थान की भरतपुर लोकसभा सीट से भाजपा ने मौजूदा सांसद रंजीता कोली का टिकट काटकर रामस्वरूप कोली को उम्मीदवार बनाया है.

NewsTak

Suresh Foujdar

follow google news

BJP Candidate: बीजेपी ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी. इसमें राजस्थान के भी 15 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया. भरतपुर लोकसभा सीट से बीजेपी ने मौजूदा सांसद रंजीता कोली का टिकट काटकर रामस्वरूप कोली को उम्मीदवार बनाया है. एक बार फिर से बीजेपी ने इस सीट पर कोली समुदाय के नेता को टिकट देकर बड़ा दांव खेला है. 

Read more!

59 वर्षीय रामस्वरूप कोली वर्ष 2004 से 2009 तक बयाना लोकसभा सीट से भाजपा सांसद रह चुके हैं . इसके अलावा वह 2018 में भाजपा के टिकट पर वैर विधानसभा से चुनाव लड़े थे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

'जैसे भजनलाल को CM बनाया वैसे ही मुझे दिया टिकट' 

भाजपा प्रत्याशी कोली ने बताया कि बीजेपी ऐसी पार्टी है जो छोटे से कार्यकर्ता को भी कहीं भी पहुंचा सकती है. भजनलाल शर्मा जो पीछे की लाइन में बैठे थे उनको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मुख्यमंत्री बना दिया. इसी तरह मैं सबसे पीछे खड़ा था लेकिन मुझे भाजपा ने टिकट दे दिया. जहां तक कबूतर बाजी रैकेट की बात है तो उसमें मेरा कोई लेना-देना नहीं था.

महज 12 वीं कक्षा तक पढ़े हैं रामस्वरूप कोली

अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित भरतपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार रामस्वरुप कोली का जन्म 15 जनवरी 1965 को हुआ. काफी लंबे समय से वह बीजेपी से जुड़े हुए हैं. कृषि कार्यों से जुड़े हुए रामस्वरूप ने महज 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है. उनके परिवार में पत्नी, 4 बेटे और 2 बेटियां हैं.

    follow google news