बंगाल की खाड़ी में बना लो-प्रेशर, राजस्थान के इन जिलों में होगी भारी बारिश, IMD का अलर्ट जारी

न्यूज तक

• 12:19 PM • 04 Sep 2025

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में आफत भरी बारिश से लोग बेहाल है. किसानों की फसल को नुकसान हो गया है. तो कहीं-कहीं घरों में पानी भी घुस आया है.

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather
Google CTA

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में आफत भरी बारिश से लोग बेहाल है. किसानों की फसल को नुकसान हो गया है. तो कहीं-कहीं घरों में पानी भी घुस आया है. लगातार कई दिनों से हो रही बरसात से लोगों को जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

Read more!

अब फिर मौसम विभाग का बारिश को लेकर नया अपडेट आया है. मौसम केंद्र जयपुर ने आज राजस्थान के 26 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. दौसा में भारी बारिश के चलते स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है. बुधवार को जयपुर, दौसा, सवाई माधोपुर सहित कई जिलों में 4 इंच तक बारिश दर्ज की गई, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया.

जयपुर में डूबे कई इलाके

बुधवार सुबह जयपुर में दो घंटे की मूसलाधार बारिश से शहर जलमग्न हो गया. पुराने शहर के हवामहल, चांदी की टकसाल, सुभाष चौक जैसे इलाकों में घरों में पानी घुस गया. मालवीय नगर, टोंक रोड, सी स्कीम, नारायण सिंह सर्किल जैसे पॉश क्षेत्रों में भी दो फीट तक जलजमाव हो गया. जवाहर नगर और राजा पार्क में बिजली गुल होने से लोगों को खासा परेशानी हुई.  

अब तक कहां कितनी बारिश?

पिछले 24 घंटों में सवाई माधोपुर के वजीरपुर में 72 मिमी, बूंदी के हिंडौली में 70 मिमी, भीलवाड़ा के शक्करगढ़ में 58 मिमी, भरतपुर के नगर में 55 मिमी और बांसवाड़ा के दानपुर में 50 मिमी बारिश दर्ज की गई. सीकर, कोटा, करौली, झालावाड़, धौलपुर और चित्तौड़गढ़ के कई इलाकों में भी 25 से 50 मिमी तक बारिश हुई.

भारी बारिश की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना लो-प्रेशर सिस्टम अब वेलमार्क लो-प्रेशर में बदल गया है. यह सिस्टम अगले 24 घंटों में ओडिशा होते हुए मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगा. इसके असर से राजस्थान के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मध्यम से भारी और कहीं-कहीं अतिभारी बारिश हो सकती है. मानसून ट्रफ बीकानेर, जयपुर, दमोह, पेंड्रा रोड और संभलपुर से गुजर रही है. इन इलाकों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है.