राजस्थान में NEET पेपर लीक मामले ने अब एक बड़ा राजनीतिक मोड़ ले लिया है. आरोपियों के साथ बीजेपी नेताओं और मंत्रियों की तस्वीरें सामने आने के बाद कांग्रेस हमलावर है. इस पर पलटवार करते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने साफ कहा कि सार्वजनिक जीवन में हजारों लोग फोटो खिंचवाते हैं, इसका मतलब यह नहीं कि नेता उनके अपराधों के लिए जिम्मेदार है.
ADVERTISEMENT
'डोटासरा के साथ भी मेरी फोटो है'
जब पत्रकारों ने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के आरोपों पर सवाल पूछा कि आरोपियों के साथ बीजेपी मंत्रियों का क्या कनेक्शन है, तो दिलावर ने तंज कसते हुए कहा, "मेरा फोटो तो आपके (पत्रकार) साथ भी है और डोटासरा जी के साथ भी है. अब अगर कोई गड़बड़ करके आए, तो उसमें मेरा क्या दोष?". उन्होंने आगे कहा कि डोटासरा जी के साथ फोटो होने से क्या मैं बेईमान हो जाऊंगा?.
'100 चूहे खाकर बिल्ली चली हज को'
मदन दिलावर ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेसियों ने अपने राज में सारे पेपर बेच दिए. उनके लोग आज भी जेलों में हैं. उन्होंने पेपर लीक मामले में निष्पक्ष और कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए कहा कि यह बीजेपी की सरकार है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा.
राजस्थानी भाषा को लेकर भी दी प्रतिक्रिया
NEET विवाद के अलावा, मंत्री दिलावर ने स्कूलों में राजस्थानी भाषा पढ़ाए जाने के कोर्ट के आदेश पर भी बात की. उन्होंने कहा कि विभाग कोर्ट के आदेश का अध्ययन कर रहा है और उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ADVERTISEMENT


