बीजेपी की दूसरी लिस्ट पर मंथन, नड्‌डा के घर शाह और राजे समेत कई कद्दावर पहुंचे

राजस्थान तक

• 02:45 PM • 17 Oct 2023

BJP core committee meeting: राजस्थान (rajasthan news) में बीजेपी की दूसरी लिस्ट को लेकर पार्टी में मंथन अंतिम दौर में है. एक दिन पहले सोमवार को उदयपुर में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा का दौरा था. अगले दिन मंगलवार को दिल्ली स्थित उनके घर राजस्थान कोर ग्रुप की बैठक हुई. इस बैठक में गृह मंत्री अमित […]

बीजेपी की दूसरी लिस्ट पर मंथन, नड्‌डा के घर शाह और राजे समेत कई कद्दावर पहुंचे
बीजेपी की दूसरी लिस्ट पर मंथन, नड्‌डा के घर शाह और राजे समेत कई कद्दावर पहुंचे
Google CTA

BJP core committee meeting: राजस्थान (rajasthan news) में बीजेपी की दूसरी लिस्ट को लेकर पार्टी में मंथन अंतिम दौर में है. एक दिन पहले सोमवार को उदयपुर में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा का दौरा था. अगले दिन मंगलवार को दिल्ली स्थित उनके घर राजस्थान कोर ग्रुप की बैठक हुई. इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje), केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी के अलावा अरुण सिंह, नितिन पटेल और गजेंद्र सिंह शेखावत पहुंचे.

Read more!

बताया जा रहा है कि बैठक में अंतिम दौर के मंथन के बाद 18 अक्टूबर को लिस्ट जारी कर दी जाएगी. ध्यान देने वाली बात है कि इस दिन दिल्ली में सीईसी की बैठक में कांग्रेस की पहली लिस्ट पर भी मुहर लगने वाली है. यानी 18 अक्टूबर को ही दोनों पार्टियों के उम्मदवारों की लिस्ट जारी होगी.

कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लगा टिकट के दावेदारों का जमावड़ा

दिल्ली में 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर मंगलवार को टिकटों के दावेदारों का जमावड़ा लगा रहा. उनके हाथों में बायोडाटा था जिसे वो आलाकमान को दिखाकर टिकट का दावा पेश कर रहे थे. गहलोत भी मंगलवार को दिल्ली रवाना हुए. दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में उनके साथ चेयरमैन गौरव गोगोई, सचिन पायलट, सीपी जोशी, गोविंद सिंह डोटासरा और सुखजिंदर सिंह रंधावा भी हैं. बताया जा रहा है कि ये बैठक देर रात तक चलेगी.

हाईकमान तय करेगा पहली लिस्ट जारी करने की तारीख: गहलोत

दिल्ली रवाना होने से पहले टिकट फाइनल होने को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, “आज स्टेट कमेटी की बैठक है और कल CEC बैठक होगी. उम्मीद करते हैं कि उसमें नाम स्पष्ट हो जाए. ये हाईकमान तय करता है कि घोषणा कब करनी है. प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.”

खड़गे बोले- 18 अक्टूबर को आएगी पहली लिस्ट

लगातार इस बात की चर्चा है कि कांग्रेस अपनी पहली लिस्ट कब जारी करेगी. जब सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से यह सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 18 अक्टूबर को कांग्रेस पहली लिस्ट जारी कर देगी. उनके इस बयान के बाद पार्टी के नेता बेसब्री से 18 अक्टूबर का इंतजार कर रहे हैं जब फाइनली यह तय हो जाएगा कि कांग्रेस किन लोगों को चुनावी मैदान में उतार रही है.

उम्मीदवारों की लिस्ट लंबी होगी- रंधावा

प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि टिकट को लेकर किसी को गलतफहमी नहीं रहनी चाहिए. क्योंकि अगर सर्वे होता है तो कोई बताता नहीं कि सर्वे हो रहा है. सर्वे में सब कुछ सामने आ जाता है. सर्वे में यदि जिताऊ माना जा रहा है तो निर्दलीय को भी टिकट दिया जा सकता है. वहीं कांग्रेस की पहली लिस्ट पर रंधावा ने कहा कि यह लिस्ट लंबी होगी और अधिकांश सीटों पर तय तारीख को उम्मीदवार घोषित कर दिए जाएंगे. माना जा रहा है कि कांग्रेस पहली लिस्ट में करीब 100 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर सकती है.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस में 200 सीटों के लिए 3 हजार से ज्यादा दावेदार