यूं तो सोशल मीडिया पर कुछ सच्ची तो कुछ झूठी खबरों का बाजार गर्म रहता है. तुरंत किसी बात पर भरोसा कर लेना खुद के पैर पर कुल्हाड़ी देने के बराबर होता है. पर जब बात अपने ही परिवार के बगावत की हो और महकमें में भी चर्चाओं का बाजार गर्म हो जाए तो लोग कहते हैं- 'भई...कुछ बात तो है...?'. कभी राजेंद्र गुढ़ा इस मामले पर खुलकर बोलते हैं तो कभी वीडियो वायरल होता है जिसमें कथित तौर पर बताया जाता है कि मानवेंद्र सिंह को अपने ही घर में एंट्री लेने के लिए पुलिस बल के साथ पहुंचना पड़ता है फिर भी वो नाकाम रहते हैं. आखिर ये सब क्या है और शुरू कैसे हुआ?
ADVERTISEMENT
28 फरवरी को मानवेंद्र सिंह जसोल ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट किया था. इस पोस्ट में वे अपने बेटे की शादी के लिए लोगों को आमंत्रित करते हैं. उन्होंने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर लिखा- 'आप सभी दिनांक 1 मार्च 2026 को आनंदपुर ढाणी, तेमावास (जसोल) पधारें तथा वर-वधु को अपना आशीर्वाद प्रदान करें. सभी तक व्यक्तिगत रूप से पहुंच पाना संभव नहीं हो पाया, अतः कृपया इसे ही मेरा स्नेहपूर्ण व्यक्तिगत आमंत्रण स्वीकार करें.'
इस पोस्ट के साथ उन्होंने शादी का कार्ड भी शेयर किया. इस कार्ड पर वधु के पिता का नाम 'गजेंद्र सिंह शेखावत' लिखा था जिसे लेकर कुछ लोगों में गफलत फैली...हालांकि कार्ड पर ही नीचे उनके एड्रेस में सीकर भी लिखा था. यानी जो लोग पूर्व केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को समझ रहे थे इसकी सच्चाई कुछ और ही है.दरअसल मानवेंद्र सिंह के बेटे की शादी सीकार के बिजनेसमैन गजेंद्र सिंह शेखावत की बेटी से हुई है.
शादी के रिसेप्शन में हुई कथित घटना से चर्चा हुई तेज
खैर शादी के बाद रिसेप्शन का आयोजन हुआ. बताया जा रहा है कि बेटे हमीर सिंह के रिसेप्शन में वे कथित तौर पर अपनी दूसरी पत्नी के साथ पहुंचे थे. ये नजारा देखते ही परिवार के कुछ सदस्यों के साथ उनकी तीखी बहस हुई. बता दें कि बहस होने की बात भी चर्चा में ही है. यही नहीं... कहा तो ये भी जा रहा है कि होली के दौरान परिवार में इस बात को लेकर फिर विवाद हुआ था.
परिवार ने जारी किया एक पत्र जिससे मामले ने और तूल पकड़ा
इधर मानवेंद्र सिंह के बेटे हमीर सिंह जसोल ने सोशल मीडिया पर एक पत्र साझा कर दिया. इसके जरिए बेटे ने साफ कर दिया कि परिवार मानवेंद्र सिंह के किसी भी बाहरी महिला (गैर-राजपूत) के साथ रिश्ते या विवाह को मान्यता नहीं देता है. इस पत्र में मानवेंद्र सिंह की मां शीतल कंवर, उनके भाई भूपेंद्र सिंह और उनकी बेटी हर्षिनी कुमारी के नाम भी शामिल हैं.
पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा की हुई एंट्री
मामले में राजस्थान के पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा की एंट्री हो गई. गुढ़ा ने कुछ ऐसा कह दिया कि सोशल मीडिया का पारा और गर्म हो गया. उन्होंने मानवेंद्र सिंह के इस विवाद के मद्देनजर उनपर तीखा हमला कर दिया. उन्होंने यहां तक सवाल उठाया कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले व्यक्ति के फैसले वास्तव में पूरी तरह व्यक्तिगत हो सकते हैं? उन्होंने कहा कि जब आप राजनीति और सार्वजनिक जीवन में होते हैं, तो आपके फैसलों का असर समाज पर पड़ता है. गुढ़ा ने आगे कहा- 'ऐसे फैसलों को केवल 'निजी' कहकर पल्ला नहीं झाड़ा जा सकता.'
गुढ़ा यहीं नहीं रुके. उन्होंने व्यक्तिगत निर्णय की बात पर तीखे अंदाज में तुलना कर दी. उन्होंने कहा कि यदि कोई महिला अपने शरीर को बेचने का निर्णय लेती है, तो समाज उसे 'वैश्या' क्यों कहता है?
ADVERTISEMENT


