जोधपुर: मां-बेटे के विवाद के बाद एक और नई वीडियो आई, मानवेंद्र सिंह के साथ कार में दिखी महिला कौन?

पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल का अपनी माता के साथ विवाद का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मचा है. इसी बीच एक कार में महिला के साथ उनकी तस्वीर सामने आने से सोशल मीडिया पर नई अटकलें शुरू हो गई हैं.

Manvendra Singh Jasol
Manvendra Singh Jasol

आंचल गुप्ता

follow google news

मानवेंद्र सिंह के साथ कार में बैठी महिला कौन हैं? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर यही सवाल सबसे ज्यादा पूछा जा रहा है.क्योंकि एक तरफ उनके परिवार के अंदर का विवाद अब सार्वजनिक हो चुका है, मां और बेटे के बीच टकराव का वीडियो वायरल हो चुका है. राजपूत समाज में भी उनके फैसले को लेकर चर्चा चल रही है. लेकिन इसी बीच एक और तस्वीर सामने आई है. इस तस्वीर में मानवेंद्र सिंह जसोल एक कार में बैठे नजर आ रहे हैं और उनके साथ सीट पर एक महिला भी दिखाई दे रही हैं. बस यहीं से सोशल मीडिया पर सवालों की बौछार शुरू हो गई.

Read more!

आखिर ये महिला कौन हैं?

लोग पूछ रहे हैं आखिर ये महिला कौन हैं? क्या ये वही महिला हैं जिनके साथ मानवेंद्र सिंह के रिश्तों को लेकर चर्चा चल रही है? या फिर ये सिर्फ एक सामान्य मुलाकात है जिसे बेवजह विवाद से जोड़ दिया गया है?

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से मानवेंद्र सिंह का नाम लगातार सुर्खियों में है. एक तरफ उनके परिवार के अंदर विवाद की खबरें सामने आ रही हैं. मां के साथ बहस का वीडियो वायरल हो चुका है तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर उनके निजी फैसलों को लेकर भी लगातार चर्चा हो रही है.

लेकिन इन सबके बीच दिलचस्प बात ये है कि मानवेंद्र सिंह लगातार सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आ रहे हैं.कभी किसी सामाजिक कार्यक्रम में तो कभी किसी राजनीतिक आयोजन में और सबसे खास बात ये है कि जहां राजपूत समाज से उन्हें बाहर किए जाने जैसी चर्चाएं चल रही हैं. वहीं कई जगहों पर वो राजपूत समाज के लोगों के साथ ही मंच साझा करते दिखाई दे रहे हैं. यानी जिस समाज के भीतर विवाद की चर्चा चल रही है. उसी समाज के लोगों के बीच वो लगातार मौजूद भी हैं.

विवाद को सामान्य दिखने की कोशिश?

अब सवाल यही उठ रहासोशल मीडिया पर दो तरह की राय है कि क्या मानवेंद्र सिंह इस पूरे विवाद के बीच सामान्य दिखने की कोशिश कर रहे हैं? क्या वो यह दिखाना चाहते हैं कि उनकी जिंदगी और उनकी राजनीति पर इन विवादों का कोई असर नहीं पड़ा? या फिर वो जानबूझकर सार्वजनिक कार्यक्रमों में जाकर ये संदेश देना चाहते हैं कि सब कुछ पहले की तरह ही है. क्योंकि जिस तरह से सोशल मीडिया पर उनके परिवार का विवाद वायरल हुआ है. उसके बाद बहुत से लोग मान रहे थे कि शायद वो कुछ समय के लिए सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बना लेंगे. लेकिन हुआ इसके बिल्कुल उलट वो लगातार लोगों के बीच नजर आ रहे हैं.

सोशल मीडिया पर दो तरह की राय

सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर लोगों की राय बंटी हुई दिखाई दे रही है.
कुछ लोग मानते हैं कि किसी भी व्यक्ति की निजी जिंदगी को सार्वजनिक बहस का मुद्दा नहीं बनाना चाहिए. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि जब कोई व्यक्ति सार्वजनिक जीवन में होता है, तो उसके निजी फैसले भी चर्चा का विषय बन जाते हैं.

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह मामला सिर्फ एक पारिवारिक विवाद है या फिर यह अब सामाजिक और राजनीतिक बहस का रूप ले चुका है. साथ ही कार में नजर आने वाली महिला को लेकर उठ रहे सवालों के जवाब भी अभी सामने आने बाकी हैं.

देखिए नई वीडियो

 

    follow google news