भजनलाल सरकार के खिलाफ मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने खोला मोर्चा! थानेदार कविता शर्मा पर लगाए कई आरोप

शरत कुमार

• 09:17 AM • 07 Dec 2024

राजस्थान में एक तरफ भजनलाल सरकार एक साल पूरा करने पर जश्न और राइजिंग राजस्थान की तैयारी में लगी हुई है. दूसरी तरफ सरकार के ही वरिष्ठ मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने मोर्चा खोल दिया है. महिला थानेदार से झगड़े को लेकर ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया.

NewsTak
Google CTA

राजस्थान में एक तरफ भजनलाल सरकार एक साल पूरा करने पर जश्न और राइजिंग राजस्थान की तैयारी में लगी हुई है. दूसरी तरफ सरकार के ही वरिष्ठ मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने मोर्चा खोल दिया है. महिला थानेदार से झगड़े को लेकर ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि मेरी हीं सरकार में मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज हो रहा है जबकि महिला थानेदार के खिलाफ कांग्रेस सरकार में एक जमीन हड़पने का भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज हुआ था और गहलोत सरकार में भी वो इतनी ताकतवर थी कि इसका बाल बांका नहीं हुआ और अब हिम्मत देखिए कि कैबिनेट मंत्री के खिलाफ राजकाज में बाधा का मुकदमा दर्ज कर लिया. मंत्री ने अपनी ही सरकार पर अपने खिलाफ इंटेलिजेंस से गलत रिपोर्ट बनाने का आरोप लगाया.

Read more!

मंत्री किरोड़ी ने अपने प्रेस कांफ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भाषण का वीडियो भी दिखाया और कहा कि भारतीय नागरिक संहिता पर चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने एक मीटिंग में कहा था कि कोई भी पुलिस अधिकारी किसी भी व्यक्ति को बिना लिखित में सूचना दिए हिरासत में नहीं ले सकता है. मगर ये सब बीजेपी के सरकार में हीं राजस्थान में हो रहा है. भले ही सरकार मेरी है तो क्या मैं अन्याय सहन नहीं करूंगा.

किरोड़ी ने कहा कि महिला थानेदार कविता शर्मा ने आधी रात को एक लड़की मंजू शर्मा और ममता गुर्जर को जबरन उठाने गई थी. मुझसे यही गलती हो गई कि मुझे जब खबर मिली तो मैं उन्हें बचाने के लिए मौके पर चला गया. मैं कह रहा हूं कि आगे से मैं मौके पर नहीं जाऊंगा. अन्याय के खिलाफ बोलने पर मेरे खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया गया.

दरअसल, राजस्थान में नाराज चल रहे इस्तीफा दे चुके ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने 5 दिसंबर को पेपरलीक के आरोपों पर सब इंस्पेक्टर परीक्षा रद्द करने के लिए आंदोलन का ऐलान कर चुके थे. ऐसे में इसके आयोजक छात्र छात्राओं को पकड़ने देर रात पुलिस इनके हॉस्टल पहुंची तो इनको छुड़ाने के लिए मंत्री हॉस्टल और थाने पहुंच गए. मंत्री महिला थानेदार पर चिल्लाने लगे तो महिला थानेदार ने कहा कि आप ग़ुस्सा क्यों हो रहे हैं आराम से बात कीजिए. इसके बाद मंत्री महिला थानेदार पर कार्रवाई के लिए गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम के घर पहुंचे तो महिला थानेदार भी मंत्री की धमकी को रोजनामचे में डाल दिया था.