मंत्री ममता भूपेश को फिर याद आने लगे पायलट! गहलोत के खिलाफ बगावत में छोड़ा था साथ

मनोज तिवारी

11 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 11 2023 2:20 PM)

Minister mamta bhupesh statement about sachin pilot: दौसा की सिकराय विधानसभा क्षेत्र की विधायक और मंत्री ममता भूपेश (mamta bhupesh) ने विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क किया. इस दौरान उन्होंने राजस्थान तक से खास बातचीत की. उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार ने 5 साल में खूब विकास किया है. जो मांगा, मुख्यमंत्री ने वह दिया है. […]

'टेबल पर आमने-सामने बैठेंगे और...' पायलट ने बताया कैसे तय होगा राजस्थान में CM का चेहरा
'टेबल पर आमने-सामने बैठेंगे और...' पायलट ने बताया कैसे तय होगा राजस्थान में CM का चेहरा
Google CTA

Minister mamta bhupesh statement about sachin pilot: दौसा की सिकराय विधानसभा क्षेत्र की विधायक और मंत्री ममता भूपेश (mamta bhupesh) ने विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क किया. इस दौरान उन्होंने राजस्थान तक से खास बातचीत की. उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार ने 5 साल में खूब विकास किया है. जो मांगा, मुख्यमंत्री ने वह दिया है. मंत्री ने बीजेपी पर भी जमकर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी झूठ की राजनीति करती है. राजस्थान (rajasthan news) में चाहे मोदी आए, अमित शाह आए या फिर जेपी नड्डा. इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला.

Read more!

इस दौरान उन्होंने पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को लेकर भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि वो बड़े नेता हैं और जो राजनीति गलियारों में चर्चा चल रही है कि गुर्जर समाज अबकी बार कांग्रेस को वोट नहीं देगा. यह सब गलतफहमी है. बीजेपी का झूठ का ढोलक अबकी बार फूट जाएगा.

सिकराय से बीजेपी के प्रत्याशी विक्रम बंसीवाल और पूर्व विधायक नंदलाल बंसीवाल को जमकर घेरते हुए कहा कि कोई भी आ जाए अबकी बार विकास के मुद्दे पर सरकार फिर से बनेगी और जनता विकास के मुद्दे पर हमें चुनेगी.

पायलट का साथ नहीं देने से नाराज है वोटर!

कयास लगाए जा रहे हैं कि पायलट का साथ नहीं देने की वजह से ममता भूपेश को उनके ही निर्वाचन क्षेत्र में विरोध का सामना करना पड़ रहा है. सिकराय विधानसभा क्षेत्र में गुर्जर जाति की अच्छी खासी आबादी होने के चलते उन्हें ज्यादातर इन्हीं इलाक़ों में विरोध का सामना है. बता दें कि महिला मंत्री को पहले पायलट खेमे का माना जाता था, लेकिन पायलट की बगावत के समय उन्होंने अशोक गहलोत का साथ दिया था. जिसके चलते गहलोत सरकार में इस कैबिनेट मंत्री का दिख रहा है.