रामायण का संदर्भ देकर गुढ़ा ने दिया विवादित बयान! बोले- मेरे पीछे गहलोत-पायलट भाग रहे

Minister Rajendra Gudha statement On Gehlot and Pilot: गहलोत सरकार में सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र गुढ़ा (Rajendra Gudha) अपने बयानों के चलते अक्सर चर्चा में रहते हैं. ऐसी ही एक वजह से उनका एक बयान वायरल हो रहा है. जिसमे उन्होंने रामायण का संदर्भ का देते हुए वीडियो दिया. उन्होंने यहां तक कह दिया कि […]

NewsTak

राजस्थान तक

follow google news

Minister Rajendra Gudha statement On Gehlot and Pilot: गहलोत सरकार में सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र गुढ़ा (Rajendra Gudha) अपने बयानों के चलते अक्सर चर्चा में रहते हैं. ऐसी ही एक वजह से उनका एक बयान वायरल हो रहा है. जिसमे उन्होंने रामायण का संदर्भ का देते हुए वीडियो दिया. उन्होंने यहां तक कह दिया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट उनके पीछे भाग रहे हैं.

Read more!

झुंझुनू में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि सीता माता इतनी सुंदर थी और गुणवान थी. वैसे ही मेरे पीछे भी अशोक गहलोत और पायलट भाग रहे है.

राज्यमंत्री ने यह बात गुढ़ा कस्बे के अस्पताल में डिजिटल एक्स रे मशीन के शुभारंभ समारोह के दौरा कही. गुढ़ा ने कहा कि सीता माता की सुंदरता की कल्पना नहीं की जा सकती. आजकल गहलोत और पायलट मेरे पीछे भाग रहे है, मेरे में कोई क्वालिटी तो होगी ही. उन्होंने कहा कि आजकल चर्चा है कि गुढ़ा कौनसी पार्टी की टिकट लाएगा. तो उन्हें मैं बताना चाहता हूं कि मुझे मेरे कर्मो और चेहरे पर वोट मिलते है. लोग तो जाति की राजनीति करते हैं. मैं गुढ़ा का बेटा हूं, मुझे लोग चाहते हैं और मेरे चेहरे पर, कर्मो पर वोट देते हैं.

मंत्री गुढ़ा ने कहा कि राजस्थान में कही भी किसी अधिकारी या कोई भी हो, किसी से काम हो वहां जाए. फोन लगा कर बता दो मैं गुढ़ा का भाई हूं. बस समस्या का समाधान हो जाता है. इसलिए फोन की बैटरी को डिस्चार्ज मत कर देना.

यहां सुनिए गुढ़ा का पूरा बयान

    follow google news