दौसा: मनचलों ने लड़कियों के साथ की छेड़छाड़ तो परिजनों ने बीच सड़क पर बनाया ‘मुर्गा’

Sandeep Mina

• 02:45 AM • 27 Jul 2023

Dausa Crime News: राजस्थान (Rajasthan) में इन दिनों महिलाओं के साथ अत्याचार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. एक बार फिर दौसा के महुवा उपखंड में 2 नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. जब लड़कियों के परिजनों को मामले का पता लगा तो उन्होंने मनचलों को जमकर सबक सिखाया. उन्होंने […]

दौसा: मनचलों ने लड़कियों के साथ की छेड़छाड़ तो परिजनों ने की धुनाई, बीच सड़क पर बनाया 'मुर्गा'
दौसा: मनचलों ने लड़कियों के साथ की छेड़छाड़ तो परिजनों ने की धुनाई, बीच सड़क पर बनाया 'मुर्गा'
Google CTA

Dausa Crime News: राजस्थान (Rajasthan) में इन दिनों महिलाओं के साथ अत्याचार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. एक बार फिर दौसा के महुवा उपखंड में 2 नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. जब लड़कियों के परिजनों को मामले का पता लगा तो उन्होंने मनचलों को जमकर सबक सिखाया. उन्होंने उनकी जमकर पिटाई की और बीच सड़क पर ही मुर्गा बना दिया. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है.

Read more!

दरअसल, मामला दौसा में महुवा उपखंड के बालाहेड़ी थाना क्षेत्र के एक कस्बे का है. मंगलवार को किले में चल रही रामायण का आयोजन देखकर दो नाबालिग लड़कियां लौट रही थीं. उनके साथ 3 बच्चे भी थे. आरोप है कि मनीष मीना, राहुल, हेतराम, यादराम सहित 10-12 लडकों ने उनका पीछा किया और गलत-गलत इशारे करते हुए अपशब्द कहे. यहां तक कि उन्होंने नाबालिग लड़की और अन्य बच्चों के साथ मारपीट भी की.

लड़कियों की मां ने दर्ज करवाया मामला
लड़कियों ने जब घर जाकर परिवारजनों को आपबीती सुनाई तो उन्होंने लड़कों के पास पहुंच कर उनकी जमकर धुनाई कर दी. इसके बाद उन्हें बीच सड़क पर ही मुर्गा बना दिया. इस दौरान बड़ी तादात में लोग इकट्ठे हो गए. लड़कियों की मां की शिकायत पर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: कॉल उठाते ही केंद्रीय मंत्री के मोबाइल पर चलने लगा अश्लील वीडियो, जानें किसने रची ये साजिश